सूरजपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं। सेवा सेतु केंद्र के जरिए नागरिकों को जाति, आय, निवास, जन्म सहित अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिले में इस व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन में सतत रूप से सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को सुगम एवं पारदर्शी सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
इसी क्रम में सूरजपुर जिले की भटगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत किशोरनगर निवासी राकेश कुमार, पिता सहाबूराम, लंबे समय से निवास प्रमाणपत्र नहीं बनने के कारण परेशान थे। प्रमाणपत्र के अभाव में उनकी शैक्षणिक गतिविधियों सहित अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे थे। सेवा सेतु केंद्र की जानकारी मिलने पर उन्होंने निर्धारित प्रारूप में तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया।
आवेदन प्राप्त होने के उपरांत राजस्व विभाग द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर उनका निवास प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। समयबद्ध सेवा मिलने पर राकेश कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि लंबे समय से उन्हें निवास प्रमाणपत्र बनवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, किंतु सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हो गया।
उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु केंद्र जैसी नागरिक हितैषी पहल से राजस्व सेवाएं अब अधिक सरल, सुलभ एवं पारदर्शी हो गई हैं। यह व्यवस्था आम नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ सुशासन एवं जनसेवा की भावना को भी सुदृढ़ कर रही है।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...
कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...
जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...
संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...