सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभावी संचालन, उन्हें मॉडल गौधाम के रूप में विकसित करने, स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने तथा निराश्रित एवं घुमंतू पशुओं के बेहतर प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. नृपेंद्र सिंह, गौधाम प्रभारी अधिकारी डॉ. आशुतोष चौबे, समिति के अन्य सदस्य, विकासखंड स्तरीय समितियों के अध्यक्ष तथा जिले में संचालित गौधाम एवं गौशालाओं के संचालक उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर रेना जमील ने गौधामों को आत्मनिर्भर एवं मॉडल स्वरूप में विकसित करने के लिए आवश्यक पहल करने पर बल दिया। उन्होंने गौधामों में आजीविका आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा निराश्रित एवं घुमंतू पशुओं के समुचित संरक्षण और प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में ग्रामीणों को पैरा दान के लिए प्रेरित करने तथा जिले में नए गौधाम स्थापित करने के उद्देश्य से उपयुक्त गौठानों की सूची तैयार कर रुचि की अभिव्यक्ति जारी करने का निर्णय लिया गया। इसके माध्यम से गौधामों के विस्तार और संचालन में जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...
जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...
संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...