जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आम जनता की समस्याएँ; अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Posted On:- 2026-06-30




एमसीबी (वीएनएस)। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुशासन की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समय-सीमा बैठक के दौरान आयोजित जनदर्शन में जिले के दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकिता सोम एवं अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार ने भी आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनदर्शन में भूमि विवाद, राजस्व अभिलेखों में नाम सुधार, मुआवजा राशि, अवैध कब्जा, फर्जी खरीदी-बिक्री, धान जप्ती, आवास योजना, जाति प्रमाण-पत्र, रेलवे मुआवजा, पटवारी की कार्यशैली सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए। महाई निवासी बाबूलाल ने भूमि संबंधी मामला, बड़गांवखुर्द के सरपंच ने सचिव के स्थानांतरण की मांग, बड़काबहरा निवासी इंद्रवती ने मुआवजा राशि दिलाने, रोकड़ा निवासी हीरालाल ने जप्त धान वापस दिलाने, मनेंद्रगढ़ निवासी अशोक खटिक ने फर्जी खरीदी-बिक्री एवं अवैध कब्जे की जांच, रामगढ़ निवासी रामकुमार ने जनहानि सहायता राशि, बौरीडांड निवासी लक्ष्मण प्रकाश ने आवास प्लस सूची में नाम जोड़ने तथा नागपुर निवासी दीपक कुमार ने भूमि संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।

इसी प्रकार साल्ही ग्राम पंचायत के सरपंच ने हल्का पटवारी के ग्राम सभा में अनुपस्थित रहने की शिकायत की, चित्ताझोर पोंडी निवासी अब्दुल रसीद खान सहित दशरथ सिंह, रामभजन, जगदीश, सोनमती, कल्याण देवी, फूलमती एवं मुतवल्ली अंजुमन ने भूमि संबंधी प्रकरण प्रस्तुत किए। सेमरा निवासी रामकुंवर ने जाति प्रमाण-पत्र, खैरबना निवासी रूप नारायण ने रेलवे मुआवजा, बड़काबहरा निवासी उपेंद्र कुमारी ने राजस्व अभिलेखों में नाम सुधार, घोड़बंधा  निवासी संगीता यादव ने अस्थायी जाति प्रमाण-पत्र तथा बरबसपुर निवासी मीनाक्षी ने अटल आवास योजना की सूची में पुनः नाम शामिल किए जाने का आवेदन दिया।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम है। प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें समय पर न्याय एवं शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समाधान की जानकारी भी आवेदकों तक समय पर पहुंचाई जाए।



Related News
thumb

ग्रामीण अंचलों में प्लास्टिक कचरे पर लगाम: 'स्वच्छ भारत मिशन' के तह...

ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चनवारीडांड स्थित प्लास्टिक मैनेजमेंट ...


thumb

नव प्रवेशी बच्चे और कक्षा पहली के बच्चों का प्राथमिकता के साथ जाति ...

कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग व समस्याएं, कुल 46 आवेदन...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न समस्य...


thumb

किस्त में यूरिया वितरण व्यवस्था समाप्त, किसानों को पूर्व वर्ष की तर...

खरीफ फसल 2026 में जिले के किसानों को अब पूर्व वर्ष 2025 की तरह एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। शासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार सहका...


thumb

प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के विशेष अभियान में जांजगीर-चांपा प्रद...

भारत शासन द्वारा प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के अंतर्गत 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) संचालित किया जा रहा है। जिला ...


thumb

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में प्रकरणों की सुनवाई 7 जुलाई को

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 07 जुलाई 2026 को जिले में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।