ग्रामीण अंचलों में प्लास्टिक कचरे पर लगाम: 'स्वच्छ भारत मिशन' के तहत अनोखी पहल

Posted On:- 2026-06-30




एमसीबी (वीएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चनवारीडांड स्थित प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट एक प्रभावी मॉडल के रूप में उभर रही है। यहां ग्राम पंचायतों से नियमित रूप से प्लास्टिक अपशिष्ट का संग्रहण कर उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण किया जा रहा है, जिससे प्लास्टिक कचरा अब पर्यावरण के लिए खतरा नहीं बल्कि उपयोगी संसाधन बनता जा रहा है।

प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट की टीम निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर घरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों से प्लास्टिक कचरा एकत्रित करती है। इसके बाद संग्रहित प्लास्टिक को यूनिट में लाकर अत्याधुनिक श्रेडिंग मशीन से छोटे-छोटे टुकड़ों में परिवर्तित किया जाता है। प्रसंस्करण के बाद इस प्लास्टिक का उपयोग पुनर्चक्रण एवं अन्य उपयोगी कार्यों में किया जाता है, जिससे प्लास्टिक अपशिष्ट का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित हो रहा है।

यह पहल न केवल ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बना रही है, बल्कि ग्रामीणों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ा रही है। इससे गांवों में फैला प्लास्टिक कचरा कम हो रहा है, स्वच्छ वातावरण का निर्माण हो रहा है और प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।

प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे प्लास्टिक कचरे को अन्य घरेलू कचरे से अलग रखें तथा उसे पंचायत या प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट को सौंपें। जनसहभागिता से यह अभियान और अधिक प्रभावी बनेगा तथा  "स्वच्छ गांव-स्वस्थ गांव"  के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।




Related News
thumb

नव प्रवेशी बच्चे और कक्षा पहली के बच्चों का प्राथमिकता के साथ जाति ...

कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग व समस्याएं, कुल 46 आवेदन...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न समस्य...


thumb

किस्त में यूरिया वितरण व्यवस्था समाप्त, किसानों को पूर्व वर्ष की तर...

खरीफ फसल 2026 में जिले के किसानों को अब पूर्व वर्ष 2025 की तरह एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। शासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार सहका...


thumb

प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के विशेष अभियान में जांजगीर-चांपा प्रद...

भारत शासन द्वारा प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के अंतर्गत 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) संचालित किया जा रहा है। जिला ...


thumb

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में प्रकरणों की सुनवाई 7 जुलाई को

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 07 जुलाई 2026 को जिले में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।