किस्त में यूरिया वितरण व्यवस्था समाप्त, किसानों को पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया

Posted On:- 2026-06-30




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। खरीफ फसल 2026 में जिले के किसानों को अब पूर्व वर्ष 2025 की तरह एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। शासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार सहकारी क्षेत्र में यूरिया वितरण के लिए निर्धारित 80 प्रतिशत की सीमा समाप्त कर दी गई है।

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने बताया कि खरीफ 2026 में किसानों को खरीफ 2025 में प्राप्त यूरिया की मात्रा के बराबर यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को यूरिया का वितरण एकमुश्त अथवा संबंधित सहकारी समिति में उपलब्ध स्टॉक के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी समिति में यूरिया की उपलब्धता कम होने के कारण किसान को उसकी पात्रता के अनुसार पूरी मात्रा नहीं मिल पाती है, तो शेष मात्रा समिति में यूरिया उपलब्ध होने पर प्रदान की जाएगी। शासन के इस निर्णय से किसानों को यूरिया वितरण में सुविधा मिलेगी तथा खरीफ सीजन के दौरान आवश्यक उर्वरक समय पर उपलब्ध हो सकेगा।



Related News
thumb

ग्रामीण अंचलों में प्लास्टिक कचरे पर लगाम: 'स्वच्छ भारत मिशन' के तह...

ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चनवारीडांड स्थित प्लास्टिक मैनेजमेंट ...


thumb

नव प्रवेशी बच्चे और कक्षा पहली के बच्चों का प्राथमिकता के साथ जाति ...

कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग व समस्याएं, कुल 46 आवेदन...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न समस्य...


thumb

प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के विशेष अभियान में जांजगीर-चांपा प्रद...

भारत शासन द्वारा प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के अंतर्गत 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) संचालित किया जा रहा है। जिला ...


thumb

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में प्रकरणों की सुनवाई 7 जुलाई को

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 07 जुलाई 2026 को जिले में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।