प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के विशेष अभियान में जांजगीर-चांपा प्रदेश में प्रथम स्थान पर

Posted On:- 2026-06-30




जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। भारत शासन द्वारा प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के अंतर्गत 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) संचालित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल ने बताया कि जिले में 25 जून 2026 तक 863 पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर लक्ष्य के विरुद्ध 106.5 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इसके लिए जिला स्तर पर सतत मॉनिटरिंग की गई तथा समय-समय पर सभी पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके परिणामस्वरूप जमीनी स्तर पर पात्र हितग्राहियों का समय पर पंजीयन सुनिश्चित किया गया, जिससे उन्हें योजना का लाभ एवं निर्धारित राशि समय पर प्राप्त हो सके। इससे गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल करने के साथ-साथ कार्य से होने वाली आर्थिक क्षति की आंशिक भरपाई में भी सहायता मिल रही है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। वर्तमान में भी नवीन पात्र हितग्राहियों का पंजीयन लगातार जारी है, ताकि जिले का कोई भी पात्र हितग्राही प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के लाभ से वंचित न रहे।



Related News
thumb

ग्रामीण अंचलों में प्लास्टिक कचरे पर लगाम: 'स्वच्छ भारत मिशन' के तह...

ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चनवारीडांड स्थित प्लास्टिक मैनेजमेंट ...


thumb

नव प्रवेशी बच्चे और कक्षा पहली के बच्चों का प्राथमिकता के साथ जाति ...

कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग व समस्याएं, कुल 46 आवेदन...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न समस्य...


thumb

किस्त में यूरिया वितरण व्यवस्था समाप्त, किसानों को पूर्व वर्ष की तर...

खरीफ फसल 2026 में जिले के किसानों को अब पूर्व वर्ष 2025 की तरह एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। शासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार सहका...


thumb

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में प्रकरणों की सुनवाई 7 जुलाई को

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 07 जुलाई 2026 को जिले में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।