उन्नत नस्ल के सूकर पालन से बदली राजू भगत के जीवन की तस्वीर, बढ़ी आय और आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान

Posted On:- 2026-06-30




सूरजपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका संवर्धन का मजबूत माध्यम बन रही हैं। पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित सूकर वितरण योजना ने प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम मदननगर निवासी राजू भगत के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना के तहत वर्ष 2024-25 में उन्हें 01 नर एवं 02 मादा उन्नत नस्ल के शूकर प्रदान किए गए, जिसने उनकी आर्थिक उन्नति की नई राह खोल दी।

शुरुआत में सीमित संसाधनों के साथ सूकर पालन प्रारंभ करने वाले राजू भगत ने विभागीय मार्गदर्शन का लाभ उठाते हुए वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन किया। बेहतर देखभाल और उन्नत नस्ल के कारण शूकरों की संख्या लगातार बढ़ी और वर्तमान में उनके पास 02 नर, 06 मादा तथा 09 बच्चे हैं। इससे मांस उत्पादन में वृद्धि हुई और नियमित आय का स्रोत विकसित हुआ।

राजू भगत बताते हैं कि शूकर पालन से उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 35 से 40 हजार रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है। इस आय से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है तथा भविष्य में इस गतिविधि का विस्तार करने का उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

पशुधन विकास विभाग द्वारा समय-समय पर सूकरों का स्वास्थ्य परीक्षण, कृमिनाशक दवाओं का वितरण, आवश्यक उपचार तथा तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग के निरंतर सहयोग से हितग्राही को सूकर पालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने में सहायता मिली है।

राजू भगत की सफलता इस बात का उदाहरण है कि शासन की योजनाओं का सही उपयोग, विभागीय सहयोग और स्वयं का परिश्रम मिलकर ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।



Related News
thumb

ग्रामीण अंचलों में प्लास्टिक कचरे पर लगाम: 'स्वच्छ भारत मिशन' के तह...

ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चनवारीडांड स्थित प्लास्टिक मैनेजमेंट ...


thumb

नव प्रवेशी बच्चे और कक्षा पहली के बच्चों का प्राथमिकता के साथ जाति ...

कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार...


thumb

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की मांग व समस्याएं, कुल 46 आवेदन...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों की विभिन्न समस्य...


thumb

किस्त में यूरिया वितरण व्यवस्था समाप्त, किसानों को पूर्व वर्ष की तर...

खरीफ फसल 2026 में जिले के किसानों को अब पूर्व वर्ष 2025 की तरह एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। शासन द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार सहका...


thumb

प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के विशेष अभियान में जांजगीर-चांपा प्रद...

भारत शासन द्वारा प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के अंतर्गत 15 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान (स्पेशल ड्राइव) संचालित किया जा रहा है। जिला ...


thumb

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में प्रकरणों की सुनवाई 7 जुलाई को

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 07 जुलाई 2026 को जिले में महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेंगी।