जशपुरनगर (वीएनएस)। आगामी 21 जून को जशपुर में जिला स्तरीय योग दिवस सुबह 7 बजे से कम्युनिटी हॉल में आयोजित होगा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। जशपुर जिले में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे।
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा 21 जून 2026 को सुबह 7रू00 से 7रू45 बजे तक जिला मुख्यालय के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इसमें डिप्टी कलेक्टर समीर बड़वा नोडल अधिकारी (समस्त कार्यक्रम), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जशपुर कानून व्यवस्था, संपूर्ण तैयारी, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराना, जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी, शैक्षणिक संस्थानों, महाविद्यालयों के सभी कर्मचारियों, छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराना, योग पूर्व प्रशिक्षण व्यवस्था, जिला आयुष अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग जशपुर सहायक नोडल अधिकारी (समस्त कार्यक्रम) संपूर्ण मंच व्यवस्था, कार्यक्रम का संचालन, आमंत्रण कार्ड एवं अतिथि आमंत्रण, कार्यपालन अभियंता, लो. निर्माण विभाग जशपुर मंच में टेन्ट, दरी, कुर्सी-टेबल, मैदान में गद्दे, मैट-योगा मैट की व्यवस्था एवं मानसून की स्थिति को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था, जिला खाद्य अधिकारी, जशपुर पौष्टिक स्वल्पाहार की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता, लो. स्वा.यां. विभाग जशपुर पेयजल की व्यवस्था, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जशपुर योगाभ्यास स्थल की साफ-सफाई, मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था, सहायक संचालक उद्यानिकी, जशपुर बुके एवं फूल-माला की व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग जशपुर माइक व्यवस्था एवं प्राचार्य संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर एन.सी.सी., स्काउट के छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराना, मैदान में योग के संचालन हेतु लोक निर्माण विभाग के सहयोग से व्यवस्था पूर्ण कराना और डमरूधर स्वर्णकार शिक्षक एवं योग प्रशिक्षक शासकीय नवीन आदर्श उ.मा.वि. जशपुर मंच पर योग प्रशिक्षकों के माध्यम से योगाभ्यास एवं मंच संचालन करेंगे।
जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी विकासखण्ड, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर भी 21 जून को सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास होगा। तहसीलदार संयोजक, जनपद सीईओ नोडल और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहायक नोडल रहेंगे। पुलिस, जेल, एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्कूल-कॉलेज के छात्र और आमजन को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की फोटो एवं रिपोर्ट कार्यालय जिला आयुष अधिकारी जशपुर के ई-मेल बहंलनेीरंेीचनत/हउंपसण्बवउ या व्हाट्सएप नम्बर-9407770442 पर भेजना अनिवार्य होगा।
मनेन्द्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र खड़गवां के ग्राम ठग्गांव स्थित वनभूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई प...
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आ...
जिले के ग्राम पिपरिया की महिला किसान सुखवरिया आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। अन्य किसानों के...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सुबह 07 बजे से न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वा...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रधानमंत्री...
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित पोटाकेबिन, आश्रम एवं छात्रावासों के अधीक्षकों की...