नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग के लिए प्रेरित हुईं महिला किसान सुखवरिया

Posted On:- 2026-06-19




एमसीबी (वीएनएस)। जिले के ग्राम पिपरिया की महिला किसान सुखवरिया आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। अन्य किसानों के सकारात्मक अनुभवों और बेहतर परिणामों से प्रेरित होकर उन्होंने इस वर्ष अपनी फसलों में पहली बार नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग का निर्णय लिया है।

सुखवरिया ने बताया कि उन्होंने अपने आसपास के उन किसानों की खेती का अवलोकन किया, जिन्होंने पिछले वर्ष नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का उपयोग किया था। उनके अनुसार इन किसानों की फसल की बढ़वार बेहतर रही तथा धान की गुणवत्ता और रंग पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। इसके साथ ही उत्पादन में वृद्धि और खेती की लागत में कमी जैसे सकारात्मक परिणाम सामने आए।

उन्होंने कहा कि खेती में लगातार बढ़ती लागत के बीच यदि आधुनिक तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के माध्यम से कम खर्च में बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सकता है, तो यह किसानों के लिए लाभदायक विकल्प साबित होगा। इसी विश्वास के साथ वे इस वर्ष अपनी खेती में नैनो उर्वरकों का प्रयोग करने जा रही हैं।

सुखवरिया का मानना है कि कृषि क्षेत्र में नवाचार और आधुनिक तकनीकों का उपयोग समय की आवश्यकता है। सफल किसानों के अनुभवों से सीख लेकर नई तकनीकों को अपनाने से उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने जिले के अन्य किसानों से भी नई कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने, वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने तथा सफल किसानों के अनुभवों से सीख लेकर खेती में नवाचार करने की अपील की। उनका कहना है कि आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से खेती को अधिक टिकाऊ, किफायती और लाभकारी बनाया जा सकता है।




Related News
thumb

ठग्गांव की वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने की तैयारी, वृक्षारोपण से ...

मनेन्द्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र खड़गवां के ग्राम ठग्गांव स्थित वनभूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई प...


thumb

महिला व बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सख्त, लापरवाही ...

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आ...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, मुख्य अतिथि होंगे वाणिज्य, श्रम ...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सुबह 07 बजे से न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वा...


thumb

20 जून को मनाया जाएगा ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रधानमंत्री...


thumb

पोटाकेबिन व आश्रम-छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और ग...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित पोटाकेबिन, आश्रम एवं छात्रावासों के अधीक्षकों की...