70 प्रतिशत दिव्यांग बालती बाई को मिला घरौंदा पुनर्वास केन्द्र में आश्रय

Posted On:- 2026-06-19




कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई

जशपुरनगर (वीएनएस)। जशपुर विकासखंड के ग्राम कोमडो निवासी सुखराम उरांव की 24 वर्षीय दिव्यांग पुत्री बालती बाई, जो 70 प्रतिशत सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित है, के लिए आवास सदन उपलब्ध कराने का आवेदन कलेक्टर रोहित व्यास के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण को विशेष प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर समय-सीमा में इसे पंजीबद्ध कर निराकरण हेतु निर्देशित किया गया था।

बालती बाई की माता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है तथा उनकी बहन का विवाह हो चुका है। वर्तमान में वह अपने वृद्ध पिता के साथ निवास करती है। पिता के मजदूरी हेतु बाहर जाने पर बालती बाई घर में असुरक्षित स्थिति में रहती थी तथा उसे भोजन, पानी एवं शौचालय ले जाने में भी अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।

उक्त समस्या के निराकरण हेतु समाज कल्याण विभाग जिला जशपुर द्वारा स्वप्रेरणा से पहल की गई। अनामिका वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर, सरगुजा द्वारा संचालित घरौंदा केन्द्र में सीट उपलब्ध न होने की जानकारी प्राप्त होने पर समाज कल्याण विभाग जिला मनेन्द्रगढ़ से समन्वय स्थापित किया गया। समन्वय उपरांत मनेन्द्रगढ़ में संचालित रॉबर्ट कनान संस्था द्वारा संचालित घरौंदा पुनर्वास केन्द्र में बालती बाई को 18 जून 2026 को प्रवेश दिलाया गया। उक्त केन्द्र में उन्हें निः शुल्क आवास, भोजन एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

दिव्यांग पुत्री को पुनर्वास केन्द्र में प्रवेश एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने पर सुखराम उरांव द्वारा जिला प्रशासन के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। इस पहल से दिव्यांगजनों के कल्याण एवं सुरक्षित पुनर्वास की दिशा में जिला प्रशासन की संवेदनशीलता पुनः प्रमाणित हुई है।



Related News
thumb

ठग्गांव की वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने की तैयारी, वृक्षारोपण से ...

मनेन्द्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र खड़गवां के ग्राम ठग्गांव स्थित वनभूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई प...


thumb

महिला व बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सख्त, लापरवाही ...

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आ...


thumb

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग के लिए प्रेरित हुईं महिला किसान स...

जिले के ग्राम पिपरिया की महिला किसान सुखवरिया आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। अन्य किसानों के...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, मुख्य अतिथि होंगे वाणिज्य, श्रम ...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सुबह 07 बजे से न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वा...


thumb

20 जून को मनाया जाएगा ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रधानमंत्री...


thumb

पोटाकेबिन व आश्रम-छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और ग...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित पोटाकेबिन, आश्रम एवं छात्रावासों के अधीक्षकों की...