कुनकुरी कृषि महाविद्यालय में विकास कार्यों की सौगात, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि

Posted On:- 2026-06-19




जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला प्रशासन जशपुर द्वारा जैविक खेती कार्यशाला तथा भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन 20 जून 2026 शनिवार को सुबह 11 बजे से कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुनकुरी, जिला जशपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, छ.ग. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, छ.ग. माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शम्भूनाथ चक्रवर्ती, छ.ग. अंत्यावसायी राज्य सहकारी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बेसरा, छ.ग. राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत सदस्य अनिता सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुशीला साय, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव एवं ग्राम पंचायत रेते सरपंच सरिता तिर्की उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में जशपुर जिले के समस्त सदस्यगण जिला पंचायत, नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं पार्षदगण, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, पत्रकार बंधु तथा समस्त जनप्रतिनिधिगण  सादर आमंत्रित हैं।



Related News
thumb

ठग्गांव की वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाने की तैयारी, वृक्षारोपण से ...

मनेन्द्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र खड़गवां के ग्राम ठग्गांव स्थित वनभूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों के विरुद्ध वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई प...


thumb

महिला व बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर सख्त, लापरवाही ...

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मनेन्द्रगढ़ में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संतन देवी जांगड़े की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आ...


thumb

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग के लिए प्रेरित हुईं महिला किसान स...

जिले के ग्राम पिपरिया की महिला किसान सुखवरिया आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। अन्य किसानों के...


thumb

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, मुख्य अतिथि होंगे वाणिज्य, श्रम ...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सुबह 07 बजे से न्यू कम्युनिटी हॉल कांकेर में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वा...


thumb

20 जून को मनाया जाएगा ‘पीएम-किसान उत्सव दिवस’

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रधानमंत्री...


thumb

पोटाकेबिन व आश्रम-छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और ग...

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत संचालित पोटाकेबिन, आश्रम एवं छात्रावासों के अधीक्षकों की...