उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य शिविर, 94 बंदियों की हुई व्यापक जांच

Posted On:- 2026-06-16




एमसीबी (वीएनएस)। स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप जेल मनेन्द्रगढ़ में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में बंदियों के स्वास्थ्य की व्यापक जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

शिविर के दौरान कुल 94 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बंदियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी (एचबीएसएजी), हेपेटाइटिस-सी (एचसीवी) एवं वीडीआरएल जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी की गईं, जिससे संभावित संक्रामक रोगों की समय रहते पहचान सुनिश्चित की जा सके।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 10 बंदियों में उच्च रक्तचाप तथा एक बंदी में मधुमेह के लक्षण पाए गए। चिन्हित बंदियों को तत्काल चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा उनके उपचार और नियमित निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। वहीं सभी बंदियों के नेत्र परीक्षण में 26 बंदियों में दृष्टि एवं नेत्र संबंधी समस्याएं चिन्हित की गई, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक सलाह एवं उपचार उपलब्ध कराया गयजा। शिविर में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भाषिता साहू एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। स्वास्थ्य दल में स्टाफ नर्स, आईसीटीसी काउंसलर, लैब टेक्नीशियन, नेत्र सहायक, फार्मासिस्ट एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने कहा कि बंदियों का स्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना समाज के अन्य नागरिकों का। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से न केवल गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान संभव होती है, बल्कि उपचार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जेलों में नियमित अंतराल पर इस प्रकार के विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक बंदी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। यह शिविर न केवल स्वास्थ्य परीक्षण का माध्यम बना, बल्कि बंदियों के स्वास्थ्य अधिकारों की रक्षा और मानवीय संवेदनाओं के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का भी सशक्त उदाहरण साबित हुआ।




Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...


thumb

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियो...

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...