खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

Posted On:- 2026-06-16




बीजापुर (वीएनएस)। कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने तथा आम जनता से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि वर्तमान समय खेती-किसानी का महत्वपूर्ण दौर है। ऐसे में किसानों को खाद, बीज और डीजल की उपलब्धता में किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम) को अपने-अपने क्षेत्रों में डीजल की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकतानुसार पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए कलेक्टर ने पहुंचविहीन एवं संवेदनशील क्षेत्रों में अग्रिम तैयारियों पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान संपर्क कटने की संभावना वाले गांवों में पूर्व से ही पर्याप्त राशन का भंडारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक दवाइयों, चिकित्सा सामग्री और आपातकालीन संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ जाती हैं, इसलिए स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित हों तथा दवाओं का पर्याप्त भंडारण रखा जाए।

बैठक में शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, शिक्षकों की उपलब्धता एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जल जीवन मिशन के कार्यों, मोबाइल टावर स्थापना तथा दूरसंचार सेवाओं के विस्तार की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित समीक्षा करने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर भूपेन्द्र अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।




Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...


thumb

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियो...

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...