आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Posted On:- 2026-06-16




बीजापुर (वीएनएस)। कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग एवं विभिन्न विकासखंडों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य शासन के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर विश्वदीप ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। समीक्षा के दौरान परीक्षा परिणामों में सुधार, छात्रावास भवनों के मरम्मत एवं निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने, शौचालय एवं स्नानागारों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा रसोईघरों में स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को भोजन गुणवत्ता की नियमित जांच एवं भोजन चखना पंजी का संधारण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में वर्षा ऋतु के मद्देनजर जलभराव एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की समीक्षा की गई। छात्रावास परिसरों में नालियों की सफाई, पानी जमा न होने देने तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। साथ ही विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार व्यवस्था एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने सभी छात्र-छात्राओं के आवश्यक दस्तावेज जैसे आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड समय-सीमा में तैयार कराने पर भी जोर दिया, ताकि वे शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त कर सकें। बैठक में सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए।




Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...