प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

Posted On:- 2026-06-16




बीजापुर (वीएनएस)। जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्वर्गीय दयाराम मांझी का निधन हो चुका है। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और स्वयं बालसाय मांझी हैं। परिवार के पालन-पोषण और दैनिक आवश्यकताओं की जिम्मेदारी पूरी तरह उन्हीं के कंधों पर है।

मांझी वन विभाग भैरमगढ़ में दैनिक भोगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। सीमित आय में परिवार का खर्च चलाना ही उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। वे वर्षों से एक छोटे कच्चे मकान में निवास कर रहे थे। मकान में कम जगह होने के कारण घरेलू सामान रखने में कठिनाई होती थी। बरसात के मौसम में पानी टपकने और अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे इन परेशानियों को वर्षों तक झेलते रहे।

वर्ष 2023 में नगर पंचायत भैरमगढ़ के अधिकारियों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम द्वारा उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी घटक अंतर्गत “मोर जमीन मोर मकान” योजना की जानकारी दी गई। योजना की जानकारी मिलने के बाद उनका आवेदन भरवाकर शासन को प्रस्ताव भेजा गया, जिसे स्वीकृति प्राप्त हो गई। हालांकि आवास स्वीकृत होने के बाद भी आर्थिक तंगी के कारण वे कई महीनों तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कर सके। इस दौरान नगर पंचायत भैरमगढ़ के अधिकारियों ने उन्हें लगातार प्रेरित और प्रोत्साहित किया। अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से उन्होंने धीरे-धीरे अपने नए मकान का निर्माण कार्य पूरा कर लिया। आज बालसाय मांझी अपने परिवार के साथ पक्के और सुरक्षित आवास में खुशी एवं सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जिस पक्के मकान की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी, वह आज उनका अपना आशियाना बन चुका है।

बालसाय मांझी इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए नगर पंचायत भैरमगढ़, राज्य शासन तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल उन्हें एक पक्का घर दिया है, बल्कि उनके परिवार को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई राह भी प्रदान की है।




Related News
thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...


thumb

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियो...

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...