पंजीकृत श्रमिकों को 30 जून तक ई-केवाईसी एवं रिकॉर्ड अपडेट कराना अनिवार्य

Posted On:- 2026-06-16




उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। श्रम विभाग ने सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे 30 जून तक अनिवार्य रूप से अपना ई-केवाईसी एवं रिकॉर्ड अपडेट करा लें। अभियान के तहत् आधार आधारित ई-केवाईसी प्रक्रिया प्रारंभ करने से पहले श्रमिकों के पंजीयन विवरण का आधार कार्ड के अभिलेखों के अनुसार सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से संचालित होगी। संशोधन के लिए पंजीकृत श्रमिकों को अपने मूल आधार कार्ड के साथ निकटतम सीएससी केन्द्र में उपस्थित होना होगा। वहां वीएलई (ऑपरेटर) द्वारा श्रमिक की पहचान का भौतिक सत्यापन कर पोर्टल के रजिस्ट्रेशन अपडेट मॉडयूल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा  पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितों की सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।




Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...


thumb

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियो...

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...