रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले एक-दो दिनों में प्रवेश कर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है तथा इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। वहीं राजनांदगांव 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक बरमकेला और नारायणपुर में 4 सेमी, नगरी, सरोना, पौड़ी उपरोरा, बड़ेराजपुर और छोटेडोंगर में 3 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई। कई अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।
विभाग ने 13 जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक, तेज अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जबकि आगामी दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ बारिश का दायरा भी विस्तृत होगा।
जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...
कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...
कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...
नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...
सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...
कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...