आदिवासी समाज की 36 सूत्रीय मांगों पर कलेक्टर ने की समीक्षा

Posted On:- 2026-06-13




सड़क, बिजली, पेयजल, वनाधिकार पट्टा और आवास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

जिला पंचायत सभाकक्ष में समाज प्रतिनिधियों के साथ हुई सार्थक बैठक

गरियाबंद (वीएनएस)। जिला पंचायत सभाकक्ष में आज कलेक्टर  बी.एस. उइके की अध्यक्षता में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, वनमण्डलाधिकारी  शशिगानंदन के, उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व के उप निदेशक  वरूण जैन, जिला पंचायत के सीईओ  प्रखर चंद्राकर सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में आदिवासी समाज द्वारा विभिन्न ग्रामों की मूलभूत समस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित 36 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था। मांगों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, वनाधिकार पट्टा, आवास, सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण, रोजगार एवं वनोपज के उचित मूल्य सहित विभिन्न विषय शामिल रहे। बैठक के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में पेयजल संकट, जर्जर सड़कों, बिजली की कमी, स्कूल भवनों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा पात्र परिवारों को वनाधिकार पट्टा और आवास योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग रखी। साथ ही कमार समुदाय के परिवारों के लिए आजीविका, रोजगार एवं आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

कलेक्टर श्री उइके ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आधारभूत सुविधाओं से संबंधित मांगों पर नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। बैठक में विभिन्न ग्रामों में स्वीकृत एवं प्रगतिरत निर्माण पूर्ण-अपूर्ण कार्यों की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ आदिवासी समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बैठक में समाज के प्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा की गई।



Related News
thumb

प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिलाई बालसाय मांझी को सपनों का आशियाना

जिले के नगरीय क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01 निवासी बालसाय मांझी के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर आई। बालसाय मांझी के पिता स्...


thumb

खेती-किसानी के सीजन में डीजल की कमी नहीं होनी चाहिए : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ...


thumb

शिक्षा से जुड़ेगा हर बच्चा, तभी बनेगा सशक्त समाज : कलेक्टर विश्वदीप

कलेक्टर विश्वदीप ने जिले के अभिभावकों से अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की अपील करते हुए कहा है कि शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास...


thumb

शिक्षा ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम : कलेक्टर विश्वदीप

नवीन शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस जिले में शाला प्रवेशोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वदीप एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्...


thumb

खाद्य विभाग का सख्त कदम: राशन वितरण में पारदर्शिता के लिए बायोमेट्र...

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और राशन विरतण में हो रही अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग ने बड़ा निर्णय ...


thumb

आश्रम-छात्रावासों की व्यवस्थाओं को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियो...

कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के आश्रम-छात्रावासों के सुचारू संचालन, विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं शैक्षण...