आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

Posted On:- 2026-05-15




रायपुर (वीएनएस)। शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ और इटसा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर में आशा कार्यकर्ताओं, मितानिन दीदियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित और सशक्त बनाना था, ताकि गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

कार्यशाला के दौरान मितानिन दीदियों को बीपी, शुगर और हीमोग्लोबिन जांच जैसे आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षणों की प्रायोगिक जानकारी दी गई। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मातृ स्वास्थ्य, नवजात शिशु देखभाल, क्षय रोग, कैंसर के शुरुआती लक्षण और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

विशेषज्ञों की टीम में डॉ. जयेश शर्मा, तुषार जैन, डॉ. अर्चना राय, डॉ. जील सेठ अग्रवाल, डॉ. गार्गी पांडे और डॉ. ईशिका जायसवाल शामिल रहे। कार्यशाला में प्रतिभागियों को आपात स्थिति से निपटने के लिए CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का लाइव डेमो भी दिया गया, ताकि हार्ट अटैक या बेहोशी जैसी परिस्थितियों में वे तुरंत सहायता प्रदान कर सकें।

इस अवसर पर सीईओ त्रिपाठी, शकुंतला फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता सिंह, सीएसआर मैनेजर मुस्कान खंडेलवाल, पदमा घोष, नीता विश्वकर्मा, सौहदरा पठारी, उर्वशी कौशिक सहित अस्पताल के चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

कार्यशाला में चंदखुरी, अमलेश्वर, खुडमुडा, धुधवा, रायपुर, कापसी डीह और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता, मितानिन दीदी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

शकुंतला फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता सिंह ने कहा कि “सशक्त नारी, सशक्त भारत” की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मितानिन दीदी ग्रामीण स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ हैं और उन्हें प्रशिक्षित करना पूरे गांव को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

कार्यशाला का समापन “मितानिन होही प्रशिक्षित, पूरा गांव होही सुरक्षित” के संकल्प के साथ किया गया।



Related News
thumb

खराब हैडपपों में किया गया सुधार, पेयजल व्यवस्था में अब दिक्कत नही

विकासखंड कटेकल्याण अंतर्गत ग्राम पखनाचुआ में वर्तमान में गांव के सभी हैंडपंप सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं तथा पेयजल व्यवस्था सामान्य है।


thumb

राष्ट्रीय पटल पर जिला चिकित्सालय को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन

जिले के लिए गौरव का विषय है कि जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टै...


thumb

सुशासन तिहार में संजिता के आधार कार्ड अपडेशन के साथ दूर हुई भटकने क...

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहा ‘सुशासन तिहार’ ग्रामीण विकास और डिजिटल सशक्तिकरण का एक बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। जन सम...


thumb

सुशासन तिहार : जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण, अविनाश लकड़ा को मिली ‘क...

राज्य शासन के मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार’ ग्रामीणों की समस्या के समाधान का सशक्त माध्यम बन ह...


thumb

सुशासन तिहार ने दूर की लोहर साय की चिंता 2017 से लंबित वन अधिकार पट...

राज्य शासन की ओर से जन-समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे सुशासन तिहार अभियान के तहत सुदूर अंचलों के ग्रामीणों के चेहरे पर खुशियां लौटने...


thumb

जिला जेल बालोद में हुआ विधिक सहायता हेल्प डेस्क का शुभारंभ

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार जिला जेल बालोद में बंदियों के परिजनों को विधिक जानकारी एवं प्रक्रियात्मक...