दंतेवाड़ा (वीएनएस)। विकासखंड कटेकल्याण अंतर्गत ग्राम पखनाचुआ में वर्तमान में गांव के सभी हैंडपंप सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं तथा पेयजल व्यवस्था सामान्य है।
ज्ञात हो कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल स्वच्छता मिशन देवेश कुमार ध्रुव तथा कार्यपालन अभियंता एवं सचिव जिला जल स्वच्छता मिशन जगदीश कुमार के निर्देशन में विभागीय टेक्नीशियन एवं हेल्पर दल को तत्काल ग्राम पखनाचुआ भेजा गया। इस दौरान टीम द्वारा गांव में स्थापित सभी 6 हैंडपंपों का भौतिक परीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि गांव के 6 हैंडपंपों में से 2 हैंडपंप लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, 3 हैंडपंप ग्राम पंचायत तथा 1 हैंडपंप एनएमडीसी के अंतर्गत संचालित हैं। इनमें से 2 हैंडपंप पहले से ही चालू स्थिति में थे। वहीं 2 हैंडपंपों में पाइप लीकेज के कारण पानी आने में विलंब हो रहा था तथा 2 अन्य हैंडपंपों में जलस्तर नीचे चले जाने से पानी नहीं निकल रहा था, जिससे लगभग 10 घर प्रभावित थे।
विभागीय टीम द्वारा तत्काल संधारण कार्य करते हुए पाइप संख्या बढ़ाई गई एवं सभी प्रभावित हैंडपंपों को पुनः चालू किया गया। वर्तमान में गांव के सभी 6 हैंडपंपों से नियमित रूप से पानी उपलब्ध हो रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रामीणों से पेयजल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छ उपयोग एवं नियमित देखरेख में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर तत्काल विभाग एवं ग्राम पंचायत को सूचना दें, ताकि समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके। ज्ञात हो कि विभाग द्वारा भीषण गर्मी के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत मॉनिटरिंग एवं त्वरित मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
कलेक्टर रेना जमील ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और नगरीय सुविधाओं की जमीन...
कलेक्टर रेना जमील की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संघों के ...
जिले में भीषण गर्मी की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रेना जमील ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण हेतु महत्वपूर्ण आदेश जार...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरूर विकासखंड के ग्राम तार्री में स्थानीय नाले में चल रहे सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर प्रगतिरत का...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा में जल जीवन मिशन के तहत समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत निर्माणाधीन वाटर ट्रिटमेंट प्ल...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के लिए एग्रीस्टेक पंजीयन को अनिवार्य किया गया है। इसके तहत जिले में विशेष अभियान चलाकर स...