अम्बिकापुर (वीएनएस)। राज्य शासन के मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार’ ग्रामीणों की समस्या के समाधान का सशक्त माध्यम बन हो रहे हैं। जिले के विकासखंड सीतापुर के ग्राम पंचायत मूरता में आयोजित जन समस्या शिविर में राजस्व विभाग संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया गया। शिविर में कंचनपुर ग्राम पंचायत के किसान अविनाश लकड़ा के जीवन में सुशासन की एक नई सुबह आई, जब उन्हें मौके पर ही उनकी ‘किसान किताब’ (ऋण पुस्तिका) सौंप दी गई।
समस्या के समाधान से किसान की चिंता हुई दूर :
शिविर में अपनी ऋण पुस्तिका प्राप्त करने के बाद कंचनपुर निवासी अविनाश लकड़ा ने अपनी प्रसन्नता साझा करते हुए बताया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत शिविर लगा हुआ है। इस शिविर में मुझे राजस्व विभाग के द्वारा श्किसान किताबश् (ऋण पुस्तिका) प्राप्त हुआ है।
कृषि कार्य एवं योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ :
अविनाश ने बताया कि इस ऋण पुस्तिका के मिल जाने से अब उनकी खेती-बाड़ी से जुड़ी कई बड़ी मुश्किलें आसान हो गई हैं। अब वे बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे अपने जरूरी दस्तावेज तैयार करा सकेंगे।
धान खरीदी एवं शासकीय कार्य में सहूलियत :
अब अविनाश आसानी से अपना किसान पंजीयन करा सकेंगे, जिससे उन्हें अपनी धान की फसल बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी। ऋण पुस्तिका के माध्यम से वे अब अपना आय प्रमाण पत्र अन्य शासकीय कार्यों के लिए आसानी से उपयोग कर पाएंगे।
सुशासन तिहार शिविर में हुई त्वरित कार्रवाई :
अविनाश ने सुशासन तिहार में आवेदन के निराकरण पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा सुशासन तिहार में गांव गांव द्वार द्वार जन समस्या निवारण लगाए जा रहे हैं। जिसकी वजह से शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है। शिविर में ही समस्याओं का समाधान हो रहा है।
कलेक्टर रेना जमील ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और नगरीय सुविधाओं की जमीन...
कलेक्टर रेना जमील की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संघों के ...
जिले में भीषण गर्मी की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रेना जमील ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण हेतु महत्वपूर्ण आदेश जार...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरूर विकासखंड के ग्राम तार्री में स्थानीय नाले में चल रहे सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर प्रगतिरत का...
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा में जल जीवन मिशन के तहत समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत निर्माणाधीन वाटर ट्रिटमेंट प्ल...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के लिए एग्रीस्टेक पंजीयन को अनिवार्य किया गया है। इसके तहत जिले में विशेष अभियान चलाकर स...