सुशासन तिहार में संजिता के आधार कार्ड अपडेशन के साथ दूर हुई भटकने की चिंता

Posted On:- 2026-05-15




अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहा ‘सुशासन तिहार’  ग्रामीण विकास और डिजिटल सशक्तिकरण का एक बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। जन समस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के जीवन को सीधे तौर पर आसान बना रहे हैं। इसका एक जीवंत उदाहरण ग्राम पंचायत मुरता में देखने को मिला, जहां तकनीकी दिक्कतों और प्रशासनिक जटिलताओं को पीछे छोड़ते हुए ग्राम लंगड़ासांड़ की संजिता का आधार कार्ड मौके पर ही अपडेट कर दिया गया।

शिविर में मौके पर हुआ आधार अपडेट : 

पहले के समय में आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों में सुधार या अपडेशन के लिए ग्रामीणों को कई दिनों तक तहसील मुख्यालयों और सीएससी सेंटरों के चक्कर काटने पड़ते थे। इसमें समय और मेहनत दोनों की बर्बादी होती थी। लेकिन सुशासन तिहार ने व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। ग्राम लंगड़ासांड़ निवासी संजिता ने शिविर की सुगमता को लेकर कहा, पंचायत मूरता में शिविर लगा था। उसमें मैंने अपना आधार कार्ड अपडेट कराया, मुझे आधार अपडेट के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ा और मेरी जो समस्या थी, उसका समाधान हो गया।

गांव-गांव हो रहा समाधान, मुख्यमंत्री का जताया आभार : 

जन समस्या निवारण शिविर के माध्यम से संजिता जैसी कई ग्रामीण महिलाओं और नागरिकों को अपनी पहचान संबंधी दस्तावेजों को दुरुस्त कराने का अवसर मिला है। आधार अपडेट होने से अब संजिता के लिए राशन, बैंक खाते और अन्य कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना बेहद आसान हो जाएगा। व्यवस्था की इस संवेदनशीलता और पारदर्शिता से प्रभावित होकर संजिता ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा, गांव-गांव में शिविर लग रहा है और सभी समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद।

गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंच रही सुशासन की सरकार : 

मुरता में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, और स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां सैकड़ों ग्रामीणों के आवेदनों का त्वरित निराकरण कर उन्हें तत्काल लाभान्वित किया गया। संजिता के चेहरे पर आई यह राहत और संतोष की मुस्कान इस बात का प्रमाण है कि राज्य सरकार की योजनाएं धरातल पर आम नागरिकों का जीवन संवार रही हैं।




Related News
thumb

दो बाल विवाह प्रकरण प्रकाश में 14 वर्षीय बालिका का विवाह कर जबरदस्त...

जिले में बाल विवाह के प्रकरण लगातार प्रकाश में आ रहे हैं तथा कुछ लोग प्रशासन की कार्यवाही के डर से मुहूर्त से पहले ही बारात बुलाकर विवाह संपन्न कर...


thumb

कलेक्टर रेना जमील ने किया सूरजपुर का मैराथन दौरा, अव्यवस्थाओं पर जत...

कलेक्टर रेना जमील ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण कर विकास कार्यों, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था और नगरीय सुविधाओं की जमीन...


thumb

परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्राप्त सुझावों पर किया जाएगा अमल :...

कलेक्टर रेना जमील की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न कर्मचारी संघों के ...


thumb

भीषण गर्मी को देखते हुए पशुओं पर सामग्री रखकर व सवारी के उपयोग पर प...

जिले में भीषण गर्मी की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रेना जमील ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण हेतु महत्वपूर्ण आदेश जार...


thumb

कलेक्टर मिश्रा ने तार्री में नाला सुदृढ़ीकरण कार्य का लिया जायजा

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरूर विकासखंड के ग्राम तार्री में स्थानीय नाले में चल रहे सुदृढ़ीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर प्रगतिरत का...


thumb

कलेक्टर ने किया वाटर ट्रिटमेंट प्लांट धनोरा का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा में जल जीवन मिशन के तहत समूह जल प्रदाय योजना अंतर्गत निर्माणाधीन वाटर ट्रिटमेंट प्ल...