मनोहर स्मृति न्यास छात्रवृत्ति योजना: 12वीं तक के जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी आर्थिक सहायता

Posted On:- 2026-05-09




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि गुरुवर्या मनोहर श्रीजी की स्मृति में स्थापित “छत्तीसगढ़ रत्न शिरोमणि मनोहर स्मृति न्यास” द्वारा जैन समाज के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की गई है। न्यास लगातार पांचवें वर्ष यह योजना संचालित कर रहा है, जिसके तहत सकल जैन समाज के सभी गच्छ और पंथ के स्कूली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

योजना के तहत कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को अधिकतम 21 हजार रुपये तक तथा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अधिकतम 31 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह राशि केवल स्कूल की ट्यूशन फीस के लिए प्रदान की जाएगी।

न्यास की ओर से जारी जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

यह छात्रवृत्ति योजना छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ मध्यप्रदेश के महाकौशल क्षेत्र, महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र और ओडिशा के नवापाड़ा जिले के विद्यार्थियों के लिए भी लागू रहेगी।

छात्रवृत्ति योजना से जुड़े नियमों और अन्य जानकारी के लिए 9826141185 एवं 98275 51436 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 65 जोड़े परिणय सूत्र म...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 जोड़...


thumb

16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।...


thumb

ग्राम बिछी टोली में 204 आवेदन प्राप्त, विधायक रायमुनि भगत ने आम नाग...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी म...


thumb

सिमड़ा शिविर में जेरोम, बीरबल, टूना राम जगदीश को मिला खुशियों की चाबी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके साथ...


thumb

सुशासन शिविर में अनामिका, लीलावती,सेली गीता को मिला राशन कार्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा ...


thumb

खरसोता में अधिकारीयों कर्मचारीयों और ग्रामवासियों ने किया योगाभ्यास

सुशासन तिहार के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी विकास खंडों के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श...