खरसोता में अधिकारीयों कर्मचारीयों और ग्रामवासियों ने किया योगाभ्यास

Posted On:- 2026-05-09




योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की है कला

जशपुरनगर (वीएनएस)। सुशासन तिहार के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी विकास खंडों के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर से पूर्व सुबह पाली योगाभ्यास, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण संवर्धन के कार्य और युवाओं के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

विगत दिवस 8 मई को मनोरा विकासखंड के ग्राम खरसोता में अधिकारियों कर्मचारियों और ग्रामवासियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया और लोगों को नियमित अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने का आग्रह किया गया।

उल्लेखनीय है कि योग शरीर को स्वस्थ रखने का एक प्रभावी तरीका है योग करने से शरीर  मजबूत बनता है। मांसपेशियां एवं हड्डियां स्वस्थ रहती है, मानसिक शांति योग से तनाव, चिंता और क्रोध कम होता है तथा मन शांत और प्रसन्न रहता है। योग से एकाग्रता बढ़ती है नियमित योग अभ्यास से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है और स्मरण शक्ति बेहतर होती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे बीमारियाँ कम होती हैं। प्राणायाम से फेफड़े मजबूत होते हैं और श्वास संबंधी समस्याओं में लाभ मिलता है। ऊर्जा और उत्साह बढ़ता है योग करने से शरीर में स्फूर्ति आती है और दिनभर ताजगी महसूस होती है। अच्छी नींद आती है योग तनाव कम करके नींद की गुणवत्ता सुधारत है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 65 जोड़े परिणय सूत्र म...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 जोड़...


thumb

16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।...


thumb

ग्राम बिछी टोली में 204 आवेदन प्राप्त, विधायक रायमुनि भगत ने आम नाग...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी म...


thumb

सिमड़ा शिविर में जेरोम, बीरबल, टूना राम जगदीश को मिला खुशियों की चाबी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके साथ...


thumb

सुशासन शिविर में अनामिका, लीलावती,सेली गीता को मिला राशन कार्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा ...