जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 16 मई 2026 को जशपुर जनपद के ग्राम जामटोली और नगर पंचायत कुनकुरी में शिविर लगाए जाएंगे।
जामटोली शिविर में शामिल होने वाले गांवः जामटोली, बडाबनाई, जुरतेला, पुत्रीचौरा, पिलखी, साईटागरटोली, पोड़ी, लोदाम, बाम्हनपुरा, चौलीटांगरटोली, पोरतेंगा, झोलंगा, जकबा, लोखण्डी के ग्रामीण अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। कुनकुरी नगरीय निकाय में 16 मई 2026 को शिविर होगा आयोजित। कुनकुरी शिविर में शामिल होने वाले क्षेत्र नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिक शिविर का लाभ ले सकेंगे। पूर्व में यह शिविर 11 मई को रखा गया था जिससे संशोधित करके 16 मई को शिविर रखा गया है।
सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में देंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान हो सके।कलेक्टर रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 जोड़...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी म...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके साथ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा ...
सुशासन तिहार के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी विकास खंडों के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श...