सुशासन शिविर में अनामिका, लीलावती,सेली गीता को मिला राशन कार्ड

Posted On:- 2026-05-09




प्रशासन गांव तक पहुंचकर लोगों की सुन रही समस्या

जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। “गांव-गांव, द्वार-द्वार” पहुंचने के साथ ही सरकार और प्रशासन सीधे लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं एवं मांगों का निराकरण सुनिश्चित कर रहे हैं।

इसी क्रम में दुलदुला विकास खंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में अधिकारियों ने आवेदन प्राप्त किए और त्वरित निराकरण की दिशा में कार्रवाई की। सुशासन शिविर में 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड बनाकर दिया गया। इनमें ग्राम सिमड़ा की अनामिका टोप्पो, मयूरचुंदी की लीलावती गोंड ,सेली खेस गीता सिंह शामिल हैं।

राशन कार्ड मिलने पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सुशासन शिविर हमारे लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुआ है।  जिले तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी प्रशासन हमारे गांव के नजदीक पहुंचकर हमारी समस्याओं का समाधान कर दिया।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 65 जोड़े परिणय सूत्र म...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 जोड़...


thumb

16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।...


thumb

ग्राम बिछी टोली में 204 आवेदन प्राप्त, विधायक रायमुनि भगत ने आम नाग...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी म...


thumb

सिमड़ा शिविर में जेरोम, बीरबल, टूना राम जगदीश को मिला खुशियों की चाबी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके साथ...


thumb

खरसोता में अधिकारीयों कर्मचारीयों और ग्रामवासियों ने किया योगाभ्यास

सुशासन तिहार के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी विकास खंडों के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श...