अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन ने 23 माताओं का किया सम्मान

Posted On:- 2026-05-09




रायपुर (वीएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर सुधा सोसाइटी फाउंडेशन, रायपुर द्वारा जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एक्शन, कैम्पियन स्कूल परिसर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 23 माताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोलंबिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रमन कुमार झा रहे। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया सिंह, समाज सेविका श्रीमती सुनीता चौधरी और व्यवसायी पृथ्वीपाल भटनागर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी सम्मानित माताओं को प्रशस्ति पत्र और कॉफी मग भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुधा ओपन स्कूल, आमासिवनी का तृतीय स्थापना दिवस भी मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने नृत्य, गीत और लघु नाटिका की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को फाउंडेशन की ओर से पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

समारोह के दौरान आमासिवनी केंद्र में आयोजित निःशुल्क ड्रेस डिजाइनिंग एवं सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने वाली 9 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आयोजकों ने इसे महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

मुख्य अतिथि डॉ. रमन कुमार झा ने अपने संबोधन में सुधा सोसाइटी फाउंडेशन की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशि अग्रवाल और प्राची अग्रवाल ने किया। समारोह की शुरुआत फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष जी.के. भटनागर द्वारा अतिथियों का पौधे और कॉफी मग भेंट कर स्वागत करने से हुई।

अपने संबोधन में जी.के. भटनागर ने कहा कि माताएं समाज की वास्तविक प्रेरणा शक्ति हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका बरखा बिसेन ने अपनी मधुर प्रस्तुति से समां बांधा, वहीं समाज सेविका रचना गोयल ने सामाजिक कार्यों के अनुभव साझा किए। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन और जलपान के साथ हुआ।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जिले में 65 जोड़े परिणय सूत्र म...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 जोड़...


thumb

16 मई को जामटोली और कुनकुरी में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वर...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।...


thumb

ग्राम बिछी टोली में 204 आवेदन प्राप्त, विधायक रायमुनि भगत ने आम नाग...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी म...


thumb

सिमड़ा शिविर में जेरोम, बीरबल, टूना राम जगदीश को मिला खुशियों की चाबी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके साथ...


thumb

सुशासन शिविर में अनामिका, लीलावती,सेली गीता को मिला राशन कार्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा ...


thumb

खरसोता में अधिकारीयों कर्मचारीयों और ग्रामवासियों ने किया योगाभ्यास

सुशासन तिहार के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी विकास खंडों के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श...