रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के गोलबाजार थाना क्षेत्र में लापता हुए 2 वर्षीय मासूम बच्चे को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में तलाश कर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
जानकारी के अनुसार, बाँसताल निवासी धन्वित छेदया (2 वर्ष), पिता श्याम छेदया, अपने पड़ोस में रहने वाली सैन परवीन के साथ ऑटो में बैठकर बिना बताए कहीं चला गया था। बच्चे के अचानक गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिवार ने गोलबाजार थाने पहुंचकर बच्चे की गुमशुदगी की सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्टाफ तुरंत सक्रिय हुआ और बच्चे की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि बच्चा मेकाहारा क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित बरामद किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि गुढ़ियारी पार्वती नगर निवासी रिंकी केसरी नामक महिला बच्चे को अपने साथ रखे हुए थी। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसके माता-पिता को थाने बुलाया और मासूम को उनके सुपुर्द कर दिया।
इस पूरी कार्रवाई में आरक्षक संजय शुक्ला, दीपक ध्रुव, संदीप तिवारी और अभिलाष नायर की विशेष भूमिका रही।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न परियोजना क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 65 जोड़...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी म...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार में लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके साथ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित सुशासन तिहार 2026 आमजनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा ...
सुशासन तिहार के अंतर्गत जशपुर जिले के सभी विकास खंडों के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श...