मृतक के खाते से 30 लाख की निकासी का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Posted On:- 2026-05-02




रायगढ़ (वीएनएस)। जिले में बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। तमनार तहसील के ग्राम केराखोल निवासी सिरमती राठिया ने आरोप लगाया है कि उनके दिवंगत पति धनुर्जय राठिया के बैंक खाते से उनकी मृत्यु के बाद करीब 30 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गई।

पीड़िता के मुताबिक, उनके पति का निधन 9 जून 2020 को हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद घरघोड़ा स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा में संचालित खाते से बड़ी रकम का लेन-देन होता रहा। यह स्थिति एक सुनियोजित धोखाधड़ी की ओर इशारा करती है। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े ट्रांजेक्शन के बावजूद बैंक स्तर पर किसी तरह की आपत्ति या जांच सामने नहीं आई।

मामले का खुलासा होने पर सिरमती राठिया ने 23 मई 2025 को थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्हें उम्मीद थी कि पुलिस इस मामले में तत्परता से कार्रवाई करेगी, लेकिन लगभग 11 महीने बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से निराश पीड़िता ने 15 अप्रैल 2026 को रायगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निकाली गई राशि की पूरी जांच की मांग की है।

यह मामला न केवल संभावित धोखाधड़ी को उजागर करता है, बल्कि बैंकिंग सुरक्षा, केवाईसी प्रक्रिया और निगरानी तंत्र की गंभीर खामियों को भी सामने लाता है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है।



Related News
thumb

नेशनल लोक अदालत 9 मई को

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 09 मई 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका...


thumb

जिले में पीएम-जन मन से बदली पी.व्ही.टीजी. अंचलों की तस्वीर

विशेष पिछड़ी जनजातिय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना का जिले में हो रहे प्रभावी क्रियान्वयन से निर्धारित लक्ष्य त...


thumb

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने के कारण सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला...

संबंधित विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण भवन नंबरिंग एवं मकान सूचीकरण कार्य हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्...


thumb

“सही दवा शुद्ध आहार” अभियान अंतर्गत वैक्सीन सेंटर व फार्मेसी की सघन...

छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा कलेक्टर, सरगुजा के निर्देशानुसार जिले में 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक “सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्ती...


thumb

अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में जनगणना कार्य का शुभारंभ, नागरिकों से सह...

नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर क्षेत्रांतर्गत आज से राष्ट्रीय जनगणना कार्य का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत नियुक्त प्रगणक एवं पर्य...


thumb

जिला प्रशासन की नई पहल : अब न्यायालयीन रीडर्स की कार्यप्रणाली की भी...

जिला प्रशासन द्वारा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए अब न्यायालयीन कार्यों से जुड़े रीडर्स की क...