नेशनल लोक अदालत 9 मई को

Posted On:- 2026-05-02




जशपुरनगर (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 09 मई 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर, जिला जशपुर में किया जाएगा।

सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्षता में 09 मई 2026 को होने वाले आगामी नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला न्यायालय जशपुर एवं अधीनस्थ न्यायालयों के मध्य आज दिनांक 24 अप्रैल को जिला न्यायालय के विडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में फिजिकल व वर्चुअल के माध्यम से बैठक संपन्न हुई।

उक्त फिजिकल व वर्चुवल बैठक में संतोष कुमार तिवारी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, पत्थलगांव, भानु प्रताप सिंह त्यागी, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी, बलराम कुमार देवांगन, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, कुनकुरी, जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी) जशपुर, सरोजनी जर्नादन खरे जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुमन सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर, कु० श्वेता बघेल सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, नरेन्द्र कुमार तेंदुलकर, न्यायिक मजिस्ट्रेट वरिष्ठ श्रेणी कुनकुरी जिला जशपुर, अंकिता यदु न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी बगीचा, जिला जशपुर, कु० श्वेता अवस्थी, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी पत्थलगांव, जिला जशपुर, कु. दिव्या गोयल न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ श्रेणी जशपुर, कु, चौताली खांडेकर, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ प्रथम श्रेणी जशपुर, कु. पूनम नशीने न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ द्वितीय श्रेणी जशपुर, एवं कु. नेहा तिर्की, न्यायिक मजिस्ट्रेट कनिष्ठ तृतीय श्रेणी जशपुर, उपस्थित रहे।

राजस्व न्यायालयों में समस्त अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा राजस्व मामले भू-अर्जन, सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा एवं अन्य राजस्व मामलों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में किया जावेगा। उक्त नेशनल लोक अदालत में समस्त राजीनामा योग्य मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, शमनीय मामले, बैंक के वसूली, नगर पालिक निगम, दूरसंचार विभाग के वसूली योग्य एवं न्यायालय के लंबित प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

जो भी पक्षकार राजीनामा के माध्यम से अपने लंबित प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण कराना चाहते हैं, वे पक्षकार अपने प्रकरण को संबंधित न्यायालय में उपस्थित होकर नेशनल लोक अदालत में रखे जाने हेतु निवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर, तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी, तालुका विधिक सेवा समिति बगीचा एवं तालुका विधिक सेवा समिति पत्थलगांव में संपर्क कर सकते हैं।




Related News
thumb

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही 14 वर्षीय दिव्यांग बालक के चेहरे पर...

कभी-कभी जीवन की सबसे बड़ी खुशियां छोटी-छोटी पहल से मिलती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच के अनुरूप जब प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचक...


thumb

सुशासन तिहार : अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 ...

प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वर...


thumb

जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक दल

शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर...


thumb

सारंगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल का शुभारंभ

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खे...


thumb

गरीबी पर प्रतिभा की जीत : प्रदेश में 10वाँ स्थान लाने वाली महेश्वरी...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला...


thumb

नजरी नक्शा का प्रारंभिक दौर पूरा, अब होगी डिजिटल गणना

नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क प...