“सही दवा शुद्ध आहार” अभियान अंतर्गत वैक्सीन सेंटर व फार्मेसी की सघन जांच

Posted On:- 2026-05-02




अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा कलेक्टर, सरगुजा के निर्देशानुसार जिले में 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक “सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में 01 मई 2026 को जिले के 07 निजी अस्पतालों एवं क्लीनिकों में संचालित वैक्सीन स्टोर एवं फार्मेसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण किए गए संस्थानों में मासूम फार्मेसी, संकल्प हॉस्पिटल फार्मेसी, यशोदा फार्मेसी, राजरानी हॉस्पिटल (एमआरएम फार्मेसी), किलकारी हॉस्पिटल फार्मेसी, शिशु मंगलम हॉस्पिटल (सिटी फार्मेसी) तथा हॉलीक्रास हॉस्पिटल फार्मेसी शामिल हैं।

जांच के दौरान वैक्सीन एवं अन्य औषधियों के सुरक्षित भंडारण, निर्धारित तापमान के पालन एवं कोल्ड चेन व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही अभिलेख संधारण, दवाओं की क्रय-विक्रय प्रक्रिया तथा बिल/इनवॉइस की उपलब्धता का भी सत्यापन किया गया।

निरीक्षण दल द्वारा संबंधित संचालकों को एक्सपायरी दवाओं को पृथक रखकर नियमानुसार नष्ट करने, औषधियों की ट्रेसबिलिटी बनाए रखने तथा केवल अधिकृत स्रोतों से ही दवाएं क्रय करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नारकोटिक एवं GLP-1 वर्ग की दवाओं से संबंधित प्रावधानों की भी जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। नकली एवं डुप्लिकेट औषधियों से सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान अवधि में इस प्रकार की जांच सतत रूप से जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




Related News
thumb

मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलते ही 14 वर्षीय दिव्यांग बालक के चेहरे पर...

कभी-कभी जीवन की सबसे बड़ी खुशियां छोटी-छोटी पहल से मिलती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच के अनुरूप जब प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचक...


thumb

सुशासन तिहार : अब तक 1670 आवेदन प्राप्त, ग्रामीण क्षेत्र में 1628 ...

प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वर...


thumb

जनगणना-2027 का प्रथम चरण प्रारंभ, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक दल

शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर...


thumb

सारंगढ़ में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल का शुभारंभ

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खे...


thumb

गरीबी पर प्रतिभा की जीत : प्रदेश में 10वाँ स्थान लाने वाली महेश्वरी...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला...


thumb

नजरी नक्शा का प्रारंभिक दौर पूरा, अब होगी डिजिटल गणना

नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क प...