अम्बिकापुर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर क्षेत्रांतर्गत आज से राष्ट्रीय जनगणना कार्य का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त डी एन कश्यप द्वारा जारी निर्देशानुसार जनगणना कार्य को चरणबद्ध तरीके से संपादित किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान प्रगणक नागरिकों से उनके परिवार, शिक्षा, व्यवसाय तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे।
आयुक्त, नगर पालिक निगम अम्बिकापुर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है, जो शहर के समग्र विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण का आधार बनता है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि जब भी प्रगणक उनके घर पहुंचें, उन्हें सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। सभी प्रगणकों को अधिकृत पहचान पत्र जारी किए गए हैं, अतः नागरिक जानकारी देने से पूर्व उनकी पहचान सुनिश्चित कर सकते हैं।
नगर निगम प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि नागरिकों से प्राप्त समस्त जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल शासकीय प्रयोजनों के लिए किया जाएगा। नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा सभी वार्ड पार्षदों एवं मोहल्ला समितियों से भी अपील की गई है कि वे इस कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी परिवार जनगणना से वंचित न रह जाए।
कभी-कभी जीवन की सबसे बड़ी खुशियां छोटी-छोटी पहल से मिलती हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील सोच के अनुरूप जब प्रशासन स्वयं गांव-गांव पहुंचक...
प्रदेश के सभी 33 जिलों के साथ सूरजपुर जिले में भी 01 मई को ’’सुशासन तिहार-2026’’ का भव्य आगाज हो चुका है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वर...
शासन के निर्देशानुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले के सभी अनुविभागों में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य प्रारंभ हो गया है। प्रगणकों एवं पर...
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू के आतिथ्य में जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खे...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में कांकेर जिले की छात्रा कुमारी महेश्वरी और यश ने प्रदेश स्तर पर कक्षा 12वीं कला...
नगरीय जनगणना के चार्ज अधिकारी और मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर द्वारा मकान सूचीकरण और मकान गणना का प्रारंभिक चरण नजरी नक्शा बनाना पूर्ण ज्ञान क प...