नेशनल लोक अदालत दिनांक 9 मई को

Posted On:- 2026-04-21




आर्बिट्रेशन, क्लेम/बीमा कंपनी के अधिवक्तागण एवं बैंक/फाइनेंस कंपनी अधिकारीगण के साथ बैठक कर अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के संबंध में किया गया चर्चा

बेमेतरा (वीएनएस)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार, श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा की अध्यक्षता में एवं  देवेन्द्र कुमार, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा उपस्थिति में आर्बिट्रेशन, क्लेम/बीमा कंपनी के अधिवक्तागण एवं बैंक/फाइनेंस कंपनी के अधिकारीगण के साथ आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में अध्यक्ष द्वारा आर्बिट्रेशन, क्लेम/बीमा कंपनी के लंबित प्रकरणों में पक्षकारों से प्री-सिटिंग कर आपसी सुलह एवं समझौते से अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने के संबंध में चर्चा किया गया। बैंक/फाइनेंस कंपनी के अधिकारीगण को अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए उनके समय सीमा पर प्रस्तुतिकरण पंजीयन, नोटिस तामिली एवं उनके साथ सौहाद्रपूर्ण रूप से राजीनामा करने पर चर्चा की गई। उक्त बैठक में आर्बिट्रेशन, क्लेम/बीमा कंपनी के अधिवक्तागण, लीड बैंक, अन्य प्राइवेट बैंक एवं फाइनेंस कंपनी के अधिकारीगण उपस्थित रहे।



Related News
thumb

जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन

जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान क्रैश होने की खबर को जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष...


thumb

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना पश्चात सेव-बूदी का वितरण

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में धार्मिक आयोजन हुए। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉल...


thumb

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ...


thumb

रायपुर में 3 मई को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, आयोजन की तैयारी तेज

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। यह आयोजन 3 मई 2026, रविवार...


thumb

सहेजें अपने संस्कारों को, गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : व...

स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां आरम्भ हो गई है। 55 दिनों के लम्बे अवकाश में बच्चे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में समय व्यतीत करते हैं। ज्यादा


thumb

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल की पहल पर शनिवार रात भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आराध्य देव की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर सुमधुर भजनों क...