महिला आरक्षण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

Posted On:- 2026-04-21




सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में हुई इस प्रेसवार्ता में विधायक उत्तरी जांगड़े, कविता लहरे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल और लता जाटवर समेत अन्य नेताओं ने भाग लिया। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही महिला आरक्षण की पक्षधर रही है और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023’ संसद से पारित होकर कानून बन चुका है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद भाजपा जनता के बीच गलत जानकारी फैला रही है। उनका कहना है कि भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का मुद्दा लाकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है और विपक्ष पर निराधार आरोप लगा रही है।

नेताओं ने यह भी दावा किया कि 131वें संविधान संशोधन विधेयक में महिला आरक्षण का स्पष्ट प्रावधान नहीं था, बल्कि इसमें लोकसभा सीटों को 850 तक बढ़ाने और 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन का प्रस्ताव शामिल था।

प्रेसवार्ता में कांग्रेस ने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। फिलहाल इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।



Related News
thumb

दंतेवाड़ा आएंगे सचिन तेंदुलकर : 22 को करेंगे मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउं...

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में अब एक नई तस्वीर उभरती दिख रही है। 22 अप्रैल को यहां क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का आगमन होने जा...


thumb

महिला आरक्षण पर सियासत गरम, विधानसभा विशेष सत्र बुलाएगी साय सरकार

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने इसके विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायप...


thumb

जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन

जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान क्रैश होने की खबर को जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष...


thumb

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना पश्चात सेव-बूदी का वितरण

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में धार्मिक आयोजन हुए। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉल...


thumb

रायपुर में 3 मई को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, आयोजन की तैयारी तेज

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। यह आयोजन 3 मई 2026, रविवार...