जशपुर (वीएनएस)। जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान क्रैश होने की खबर को जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष्ट किया कि किसी भी विमान के गायब होने या दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रशासन के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को किसी भी विमान के लापता होने की सूचना नहीं मिली है। क्षेत्र ओडिशा और झारखंड की सीमा से जुड़ा होने के कारण वहां के एटीसी और फ्लाइंग क्लबों से भी संपर्क किया गया, लेकिन कहीं से भी विमान हादसे की पुष्टि नहीं हुई।
कलेक्टर ने बताया कि किसी भी प्रत्यक्षदर्शी ने विमान गिरते हुए नहीं देखा है। सोशल मीडिया पर वायरल दो तस्वीरों और जंगल से उठते धुएं के कारण यह अफवाह फैली। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह धुआं जंगल में लगी आग का हो सकता है।
एहतियात के तौर पर प्रशासन ने ड्रोन और वन विभाग की टीमों के जरिए मौके की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और अफवाहों से बचें।
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जशपुर में किसी भी प्रकार की विमान दुर्घटना नहीं हुई है और यह खबर पूरी तरह निराधार है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में अब एक नई तस्वीर उभरती दिख रही है। 22 अप्रैल को यहां क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का आगमन होने जा...
महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने इसके विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। राजधानी रायप...
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में धार्मिक आयोजन हुए। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉल...
महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ...
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। यह आयोजन 3 मई 2026, रविवार...