भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर महाआरती व भजन संध्या

Posted On:- 2026-04-21




विभिन्न ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

रायपुर (वीएनएस)। कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल की पहल पर शनिवार रात भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आराध्य देव की भव्य महाआरती की गई। इस मौके पर सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी दी गई।  इसमें भगवान परशुराम जयंती पर अलग-अलग क्षेत्र में आयोजन करने वाली दस संस्थाओं के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट  मंत्री सत्यनारायण शर्मा ,पूर्व विधायक वीरेंद्र पांडेय , पूर्व महापौर प्रमोद दुबे , कांग्रेस नेता पंकज शर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए। 

इस आयोजन की श्रृंखला में भगवान परशुराम के जीवन प्रसंगों पर अतिथियों ने प्रकाश डालते हुए इसे भव्य स्वरूप देने के लिए चर्चा की गई। इनकी मौजूदगी में आराध्य देव के कृतित्व पर विद्वान वक्ताओं द्वारा चर्चा की गई। कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा एवं सचिव राजकुमार दीक्षित ने कहा कि अगले साल भगवान परशुराम जी की महाआरती और शोभायात्रा का आयोजन सभी ब्राह्मण समाज द्वारा संयुक्त रूप से किया निर्णय लिया गया । कार्यक्रम के संयोजक जयशंकर तिवारी एवं संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा और विकास तिवारी ने किया । 

संयुक्त रूप से मनाई जाएगी जयंती
इस आयोजन के बीच ब्राह्मण समाज ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि आगामी वर्ष में आराध्य देव की जयंती संयुक्त रूप से मनाई जाएगी। इसमें अलग-अलग ब्राह्मण समाज से जुड़े लोग और पदाधिकारी शामिल होंगे। इस तरह का निर्णय इसलिए लिया गया, ताकि भगवान की आस्था में किए जाने वाले आयोजनों को गरिमामय स्वरूप दिया जा सके। इस मुद्दे को सभी ने सहमति देते हुए 2027 में जयंती उत्सव को महोत्सव का रूप देने की सहमति बनी। वहीं आयोजन के बीच अतिथियों ने समाज को एकता के सूत्र में पिरोने पर जोर दिया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित, सहसचिव प्रमोद कुमार मिश्रा, सहसचिव अनुराग पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक जयशंकर तिवारी, संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय, पूर्व सचिव राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व सचिव राघवेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य गिरजा शंकर दीक्षित, राज कुमार अवस्थी, प्रकाश अवस्थी, अशोक दीक्षित, डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, प्रभात कुमार मिश्रा, दीपक तिवारी, विजय शुक्ला, सौरभ शुक्ला, रितेश अवस्थी, श्रीमती सुनयना मिश्रा, गौरव शुक्ला, संजय अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार राजेश मिश्रा,  विकास तिवारी, राघवेन्द्र पाठक, लखनलाल बाजपेयी, प्रभात पाण्डेय, अभिषेक मिश्रा, महिला मंडल से श्रीमती प्रीति मिश्रा, श्रीमती सुधा शुक्ला, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती आभा बाजपेयी, श्रीमती निशा पाण्डेय, श्रीमती शीतल मिश्रा, श्रीमती निशा अवस्थी, श्रीमती स्मिता बाजपेयी ,श्रीमती ऋचा (कामायनी)पाठक ,श्रीमती दीप्ति मिश्रा, डॉ. मीनाक्षी बाजपेयी, अजय बाजपेयी, इन्द्र कुमार तिवारी, आशुतोष द्विवेदी, शिवराम अवस्थी, राकेश कुमार तिवारी, शशिकांत मिश्रा, अमित बाजपेयी, प्रभात मिश्रा सहित ब्राह्मण समाज की महिलाएं व विप्र जन शामिल हुए।



Related News
thumb

जशपुर में विमान क्रैश की खबर निकली अफवाह, प्रशासन ने किया खंडन

जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में विमान क्रैश होने की खबर को जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष...


thumb

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना पश्चात सेव-बूदी का वितरण

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर राजधानी में धार्मिक आयोजन हुए। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के तत्वावधान में प्रोफेसर कॉल...


thumb

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ...


thumb

रायपुर में 3 मई को 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, आयोजन की तैयारी तेज

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा इस वर्ष भी निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। यह आयोजन 3 मई 2026, रविवार...


thumb

सहेजें अपने संस्कारों को, गर्मियों की छुट्टियों का करें सदुपयोग : व...

स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां आरम्भ हो गई है। 55 दिनों के लम्बे अवकाश में बच्चे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में समय व्यतीत करते हैं। ज्यादा