भटगांव (वीएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आधारित फिल्म ‘शतक’ के प्रदर्शन के दौरान भटगांव में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 6 मार्च को स्थानीय श्री महल सिनेमा में आयोजित शो के दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और नागरिक फिल्म देखने पहुंचे।
शाम 6 से 9 बजे तक चले तीसरे शो में सिनेमाघर दर्शकों से खचाखच भरा रहा। फिल्म की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पूरे हॉल में समय-समय पर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंजते रहे।
कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और व्यवस्था की भी मिसाल देखने को मिली। भारी भीड़ के कारण सीटें कम पड़ने पर स्वयंसेवकों ने पहले महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को बैठने की व्यवस्था कराई। इसके बाद कई स्वयंसेवक हॉल की सीढ़ियों और फर्श पर बैठकर फिल्म देखते रहे।
उपस्थित लोगों ने कहा कि ‘शतक’ फिल्म संघ के 100 वर्षों के सेवा कार्यों को दर्शाने के साथ ही राष्ट्र निर्माण के संदेश को भी मजबूत करती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, प्रबुद्ध नागरिक और स्वयंसेवक शामिल हुए।
कलेक्टर सरगुजा के समक्ष जनपद पंचायत उदयपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही स...
अम्बिकापुर कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में शासी परिषद की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कि...
अम्बिकापुर कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं पदेन अध्यक्ष, सरगुजा जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की अध्यक्षता में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया ...
राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओ...
सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, वनोपज संग्रहण और मछली पालन ग्रामीण भारत में समृद्धि, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता के प्रमुख स्तंभ बन रहे ह...