सूरजपुर में युवती की गला रेतकर हत्या, मोरभंज डेम के पास जंगल में मिला शव

Posted On:- 2026-01-31




सूरजपुर (वीएनएस)। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान पिंकी सोलंकी (26 वर्ष), निवासी ग्राम गांधीनगर, अंबिकापुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पिंकी 29 जनवरी की दोपहर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने मोरभंज डेम के पास जंगल किनारे उसका शव देखा और पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही एसडीओपी अभिषेक पैकरा, जयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुंतल एक्का और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतका के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।


परिजनों के अनुसार, पिंकी ने पहली शादी छोड़कर पटना पंडोपारा निवासी हेमंत कुमार उर्फ गोलू से प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, जिसके चलते वह बेटी के साथ अलग रह रही थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जल्द आरोपियों तक पहुंचने का भरोसा दिलाया है।



Related News
thumb

जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीए...

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री...


thumb

जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित हो रहे जुए के ...


thumb

सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित

जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी से लदी एक अशोक लीलैंड ट्रक सकरी पुल पर फंस गई।


thumb

रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक ...

प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि विभाग ने रायपुर और महासमुंद जिलों में कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई क...


thumb

बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-वि...

घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचाय...


thumb

भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू क...

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगल...