सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित

Posted On:- 2026-06-30




सारंगढ़ (वीएनएस)। जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी से लदी एक अशोक लीलैंड ट्रक सकरी पुल पर फंस गई। ट्रक के पुल पर अटक जाने से कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने ट्रक की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में सेंभर लकड़ी भरी मिली। इसके बाद वन विभाग को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित रेंजर से संपर्क नहीं हो सका। बाद में मामले की जानकारी कलेक्टर को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक में लकड़ी परिवहन से संबंधित दस्तावेज अधूरे थे। उनका कहना है कि उपलब्ध दस्तावेजों में न तो परिवहन की तिथि दर्ज थी और न ही यह स्पष्ट किया गया था कि लकड़ी किस स्थान से किस स्थान तक ले जाई जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों ने लकड़ी परिवहन की वैधता पर सवाल उठाए हैं।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि लकड़ी का परिवहन नियमानुसार किया जा रहा था या नहीं।



Related News
thumb

जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीए...

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री...


thumb

जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित हो रहे जुए के ...


thumb

रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक ...

प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि विभाग ने रायपुर और महासमुंद जिलों में कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई क...


thumb

बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-वि...

घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचाय...


thumb

भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू क...

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगल...