रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक जब्त

Posted On:- 2026-06-30




रायपुर/महासमुंद (वीएनएस)। प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि विभाग ने रायपुर और महासमुंद जिलों में कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के ग्राम समोदा स्थित एक कृषि सेवा केंद्र से 60.15 टन उर्वरक जब्त किया गया।

जांच में सामने आया कि संचालक के पास एक दुकान और एक गोदाम का ही लाइसेंस था, लेकिन वह दो अतिरिक्त किराए के गोदामों में डीएपी, एनपीके, सुपर फास्फेट सहित विभिन्न प्रकार के उर्वरकों का अवैध भंडारण कर रहा था। कार्रवाई के दौरान डीएपी, एनपीके, एसएसपी और अन्य उर्वरकों का बड़ा स्टॉक जब्त किया गया।

इसी क्रम में महासमुंद जिले के बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घोयनाबाहरा स्थित वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज में भी कृषि विभाग ने छापेमारी की। यहां उड़ीसा के बरगढ़ जिले की प्रिंटिंग वाली पीआरओएम उर्वरक की 11 बोरियां, करीब 550 किलोग्राम, जब्त की गईं।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों की जरूरत का लाभ उठाकर खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अधिक कीमत पर बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Related News
thumb

जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीए...

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री...


thumb

जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित हो रहे जुए के ...


thumb

सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित

जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी से लदी एक अशोक लीलैंड ट्रक सकरी पुल पर फंस गई।


thumb

बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-वि...

घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचाय...


thumb

भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू क...

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगल...