बिछिया में स्वच्छता रैली और घर-घर कचरा संग्रहण अभियान, शिक्षकों-विद्यार्थियों ने संभाली जागरूकता की कमान

Posted On:- 2026-06-30




बसना (वीएनएस)।  घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत बिछिया (पो) में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत आयोजित इस अभियान में शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बिछिया (पो) के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने तथा सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम पंचायत की स्वच्छाग्राही समूह की महिलाएं प्रतिदिन गार्बेज रिक्शा के माध्यम से स्वच्छता संदेश और प्रेरणादायक गीतों के साथ घर-घर पहुंचकर नियमित कचरा संग्रहण कर रही हैं। एकत्रित कचरे को एसएलडब्ल्यूएम शेड में लाकर पृथक्करण किया जाता है। इसके बाद प्लास्टिक कचरे को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट गनेकेरा भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

अभियान को सफल बनाने में सरपंच रीना गड़तिया, सचिव मेघनाद पटेल, जनपद सदस्य राजेश गड़तिया, विद्यालय प्रबंधन समिति, स्वच्छाग्राही समूह की महिलाओं तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग रहा। ग्रामीणों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए स्वच्छ और स्वस्थ गांव बनाने का संकल्प लिया।



Related News
thumb

जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों की रिहाई के लिए विक्रम मंडावी ने सीए...

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री...


thumb

जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, कोतवाली पुलिस ने 4 जुआरियों को दबोचा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में संचालित हो रहे जुए के ...


thumb

सकरी पुल पर फंसा सेंभर लकड़ी से भरा ट्रक, यातायात रहा बाधित

जिले के सरसीवां तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरडीह के पास रविवार रात सेंभर लकड़ी से लदी एक अशोक लीलैंड ट्रक सकरी पुल पर फंस गई।


thumb

रायपुर-महासमुंद में खाद की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 60.15 टन उर्वरक ...

प्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद की मांग बढ़ने के बीच कृषि विभाग ने रायपुर और महासमुंद जिलों में कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई क...


thumb

भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू क...

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगल...