मतदाताओं को जागरूक करने महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Posted On:- 2024-04-17




15 हजार महिलाओं ने ली वोट वचन की शपथ

राजनांदगांव (वीएनएस)। लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने बिहान समूह की महिलाओं ने डोंगरगढ़ में कलश यात्रा निकाली। बिहान समूह की महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान कर लोकतंत्र में जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों का आव्हान किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्य योजना बनाकर लगातार स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह के निर्देशन में बिहान स्वसहायता समूह की महिलाएं गांव-गांव में ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन स्तर पर शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए शपथ ग्रहण, रैली, मानव श्रृंखला, कलस यात्रा, रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, खेलकूद, नारा लेखन सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर ग्रामीणों को जागरूक कर रहीं हैं।

जिले में स्वसहायता समूह की महिलाएं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण मतदाताओं को मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान केन्द्र पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रही है। अविभाजित राजनांदगांव जिले के सभी विकासखंडों में विगत 7 दिवस में ग्राम बागनदी, मोहला, भर्रीटोला, देवरसूर, कुदुम्कासा, जोबटोला, देवकट्टा, रूवाताला, मुसराकला, रामगढ़, आमाटोला, हाथीकन्हार, सांकरदाहरा, उसरीबोड़, मार्कनपुर सहित 89 से अधिक ग्रामों में लगभग 15 हजार से अधिक स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम संगठन स्तर पर वोट वचन का शपथ लिया गया और शपथ लेने का कार्य निरंतर जारी है। महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों द्वारा मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 को लोकसभा निर्वाचन में वोट देकर अपने मताधिकार का उपयोग करने, साथ ही अपने परिवार, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों को शत-प्रतिशत वोट डालने के लिए प्रेरित करने का वोट वचन का शपथ ले रहीं है। महिलाओं द्वारा ग्रामीणों को लोकतंत्र में मतदान के अधिकार तथा मतदान का उपयोग करने के संबंध में ग्रामीणों को प्रेरित और शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। 



Related News
thumb

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, चुनाव आयोग ने कलेक्टर्स को ल...

छत्तीसगढ़ में SIR (Special Intensive Revision) विशेष गहन पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है। एसआईआर में जिन शिक्षकों, अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई...


thumb

पैरों से चित्र उकेरने वाली पूनम के जीवन में मुख्यमंत्री ने भरी नई उ...

मुख्यमंत्री साय गुरुवार को जनदर्शन में दूर-दूर से मुख्यमंत्री निवास पहुँच रहे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी कर र...


thumb

दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी की मदद के लिए आगे आए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री साय...


thumb

चैतन्य बघेल की रिमांड 26 नवंबर तक बढ़ी

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार चैतन्य बघेल की रिमांड अवधि 26 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। ब...


thumb

तहसील साहू संघ बसना के निर्वाचन में नुतन नवीन साव बनीं महिला उपाध्यक्ष

प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू जी के निर्देशन एवं महासमुंद जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष श्री धरमदास साहू जी के अनुशंस...


thumb

NH-53 पर सुरक्षा अभियान : पुलिस और टोल टीम ने मिलकर चलाया जागरूकता ...

राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर सड़क हादसों को रोकने और आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज पुलिस प्रशासन और BSCPL Auran...