दुर्ग (वीएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। घोषित कार्यकारिणी में अभिषेक टंडन को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ का जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
अभिषेक टंडन वर्तमान में जिला प्रभारी, खेल एवं कला, युवा मोर्चा के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्हें एनजीओ प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में शामिल किए जाने पर सामाजिक क्षेत्र एवं संगठन से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर समाज प्रमुखों एवं शुभचिंतकों ने अभिषेक टंडन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए सामाजिक सेवा, जनकल्याण तथा युवाओं को खेल एवं कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
अभिषेक टंडन ने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. मनोज ठाकरे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा समाजहित एवं जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से रिक्त आवासों के विक्रय के लिए बल्क परचेस की अनुमति दिए जाने से प्रदेश में आवासीय संपत्...
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बिलासपुर संभाग के लगभग 850 श्रद्धालुओं को जगन्नाथ पुरी मंदिर, लिंगराज मंदिर एवं कोणार्क मंदिर के दर्शन हेतु रव...
वार्ड 13 टंकी मरोदा में मुख्य उतई मार्ग पर पिछले 15 वर्षों से अतिक्रमण के कारण बंद आम रास्ता अब फिर से शुरू होगा।
सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान हटाने की मांग करते हुए जनहित संघर्ष समिति के संरक्षक कन्हैया सोनी के नेतृत्व में भिलाई नगर निगम कमिश्नर सुरुची सिं...
गर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण प्रारंभ हो गया है।