संविधान के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया परिचित

Posted On:- 2026-11-28




बालोद (वीएनएस)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा जारी प्लान आफ एक्शन के अन्तर्गत श्याम लाल नवरत्न, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के आदेशानुसार 26 नवंबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुधली, बालोद में भारती कुलदीप, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल आदर्शों एवं नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें बचपन से ही संविधान के प्रति सम्मान, कानून के प्रति जागरूकता और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की समझ विकसित करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिकता एवं जिम्मेदारी के साथ जीवन में आगे बढ़ने तथा एक आदर्श नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि भारतीय संविधान देश की शासन व्यवस्था का आधार होने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक के अधिकारों एवं स्वतंत्रता का संरक्षक है। संविधान में उल्लेखित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के सिद्धांत समाज में आपसी सद्भाव और समान अवसर सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस दौरान विद्यार्थियों को संविधान की उद्देशिका के महत्व से परिचित कराते हुए उसके मूल आदर्शों को अपने व्यवहार एवं दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में संवैधानिक चेतना विकसित करना तथा उन्हें जागरूक, जिम्मेदार और कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

साथ ही भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन किया गया। इस अवसर पर कु. कुसुमांजलि सिन्हा, प्रथम अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी बालोद, कु. अंजुम आरा, द्वितीय अतिरिक्त व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी बालोद, विद्यालय के प्राचार्य, समस्त विद्यालय परिवार एवं पैरालीगल वालंटियर उपस्थित रहे।



Related News
thumb

सुरक्षित बचपन अभियान: जिला पंचायत में प्रशिक्षण व कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...


thumb

जेवरतला रोड पर बनेगा नवीन महाविद्यालय भवन, विद्यार्थियों को मिलेगा ...

जिले में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़...


thumb

टटेंगा-भरदा-मोहंदीपाट मार्ग का निर्माण प्रगति पर, ग्रामीणों को मिले...

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।


thumb

धान खरीदी में जिले की निरंतर बढ़त, अब तक 10,671 किसानों से 38,299.60...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी में बालोद जिला निरंतर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश...


thumb

नारायणपुर में मदर मैरी की प्रतिमा को आग लगाने का प्रयास, अज्ञात लोग...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बांग्लापारा स्थित एक चर्च के बाहर अज्ञात लोगों ने मदर मैरी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने और जलाने की कोशिश की।