रायपुर(वीएनएस)।छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बांग्लापारा स्थित एक चर्च के बाहर अज्ञात लोगों ने मदर मैरी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने और जलाने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में आग की लपटें दिखने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ईसाई समुदाय ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर क्रिसमस से पहले सुरक्षा कड़ी करने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अज्ञात लोगों ने मदर मैरी की मूर्ति को जलाने और नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना 24 और 25 नवंबर की दरमियानी रात बांग्लापारा स्थित विश्वदीप्ति हाई स्कूल परिसर में बने सेक्रेड हार्ट चर्च के सामने हुई।कैलेंडर देखें
शिकायत के मुताबिक, 25 नवंबर को रात करीब 12:20 बजे तीन अज्ञात लोगों ने मूर्ति को जलाने और क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। इससे एक दिन पहले भी कुछ लोगों ने मूर्ति को हटाने और नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। इसमें कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज में लोगों की गतिविधियां और मूर्ति के पास आग की लपटें दिखाई दीं, कंक्रीट की मूर्ति सुरक्षित रही, लेकिन उस पर कालिख के निशान पड़ गए।
हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच, मसीह एकता समाज ने बृहस्पतिवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई और क्रिसमस से पहले चर्चों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। संगठन ने नियमित गश्त और धार्मिक आयोजनों के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था की भी मांग की।ज्ञापन में दो जनवरी 2023 को इसी चर्च में हुई तोड़फोड़ का उल्लेख करते हुए कहा गया कि बार-बार ऐसी घटनाओं से ईसाई समुदाय में डर और असुरक्षा का माहौल है। उस समय हिंसा में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...
जिले में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़...
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी में बालोद जिला निरंतर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश...