जेवरतला रोड पर बनेगा नवीन महाविद्यालय भवन, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

Posted On:- 2026-11-28




415.62 लाख रुपए की लागत से होगा भवन निर्माण, 15 माह निर्धारित की गई अनुबंध अवधि

बालोद (वीएनएस)। जिले में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में जेवरतला रोड पर नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव के नेतृत्व में शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में संबंधित महाविद्यालय का संचालन स्कूल भवन में किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को महाविद्यालयीन अध्ययन के लिए आवश्यक सुविधाओं और पर्याप्त स्थान की उपलब्धता में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नवीन महाविद्यालय भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को अपना परिसर मिलेगा, जहां पढ़ाई के लिए बेहतर और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग, संभाग बालोद द्वारा इस भवन निर्माण कार्य के लिए 415.62 लाख रुपए की अनुबंध राशि निर्धारित की गई है। कार्य की अनुबंध अवधि 15 माह रखी गई है। इस कार्य के लिए अनुबंध जारी किया गया है तथा निर्माण कार्य प्रगति पर है।

नवीन भवन से उच्च शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

महाविद्यालय का अपना भवन बनने से विद्यार्थियों को स्कूल भवन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। महाविद्यालय की शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप 415.62 लाख रुपए की लागत वाले भवन तैयार होने से कक्षाओं के संचालन, अध्ययन-अध्यापन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा और उच्च शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।

नवीन महाविद्यालय भवन का निर्माण क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होने के साथ ही क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।



Related News
thumb

संविधान के आदर्शों से विद्यार्थियों को कराया परिचित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...


thumb

सुरक्षित बचपन अभियान: जिला पंचायत में प्रशिक्षण व कार्यशाला आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिल...


thumb

टटेंगा-भरदा-मोहंदीपाट मार्ग का निर्माण प्रगति पर, ग्रामीणों को मिले...

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने और आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।


thumb

धान खरीदी में जिले की निरंतर बढ़त, अब तक 10,671 किसानों से 38,299.60...

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी में बालोद जिला निरंतर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज कर रहा है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश...


thumb

नारायणपुर में मदर मैरी की प्रतिमा को आग लगाने का प्रयास, अज्ञात लोग...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बांग्लापारा स्थित एक चर्च के बाहर अज्ञात लोगों ने मदर मैरी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने और जलाने की कोशिश की।