सुरक्षित मातृत्व व नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा के लिए स्वास्थ्य अमला रहे सजग : कलेक्टर

Posted On:- 2026-11-26




राजनांदगांव (वीएनएस)। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं की जीवन रक्षा स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। 

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य अमला संवेदनशीलता, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। गर्भवती महिलाओं को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष देखभाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की समय पर स्क्रीनिंग कर उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन करें। उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच, सोनोग्राफी, आवश्यक दवाइयों एवं उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। मोबाइल के माध्यम से प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी लें तथा आवश्यकता पडऩे पर तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करें। बैठक में बताया गया कि जिले में अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक 9 हजार 488 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन किया गया है। इनमें से 2 हजार 420 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन किया गया है तथा 8 हजार 996 गर्भवती महिलाओं की चार प्रसव पूर्व जांच पूर्ण की गई है। 

कलेक्टर ने मितानिनों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच, उपचार एवं देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों की काउंसलिंग करने तथा सुरक्षित प्रसव, उचित पोषण एवं नवजात शिशुओं की देखभाल के संबंध में जागरूक करने को कहा। बैठक में बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक जिले में 5 मातृ मृत्यु तथा अप्रैल से अक्टूबर 2026 तक 83 शिशु मृत्यु दर्ज की गई हैं। कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु मृत्यु के कारणों का गंभीरतापूर्वक विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। उन्होंने निजी नर्सिंग होम एवं अस्पतालों का नियमित निरीक्षण करने तथा वहां होने वाली मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों की जांच करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने एचपीवी टीकाकरण अभियान में तेजी लाते हुए सभी पात्र किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिले में 10 हजार 577 किशोरी बालिकाओं के टीकाकरण के लक्ष्य के विरूद्ध 24 नवम्बर 2026 तक 9 हजार 329 किशोरी बालिकाओं का टीकाकरण किया गया है, जो लक्ष्य का 88.20 प्रतिशत है। उन्होंने चिरायु योजना के अंतर्गत विभिन्न बीमारियों से ग्रसित चिन्हांकित बच्चों का समय पर उपचार एवं नियमित फॉलोअप सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पोषण पुनर्वास केन्द्रों में बच्चों को बेहतर उपचार एवं पोषण संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन एवं नियमित टीकाकरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी चिकित्सालयों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को विशेष प्राथमिकता देते हुए मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर शीतल बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Related News
thumb

निहारिका बारिक ने धान खरीदी केंद्र बिरकोनी, तुमगांव, बेमचा, कोसरंगी...

छत्तीसगढ़ शासन की अपर मुख्य सचिव एवं महासमुंद जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने आज जिले के बिरकोनी, तुमगांव, बेमचा कोसरंगी धान खरीदी केन्द्रों ...


thumb

सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला...

छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल आम नागरिकों को सरल, सहज, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बन रही है।


thumb

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं उनकी उपज के सुव्यवस्थित उपार्जन के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव धान खरीदी केंद...


thumb

ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यव...

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल है। शासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में की ग...


thumb

’जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की ज...

कभी परिवार की प्यास बुझाने पहाड़ी रास्तों से नाले और झरने से पानी लाना महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। मटमैले पानी को कई परतों से छानकर...


thumb

महापौर व कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया ...

महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव शहर के निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रग...