ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

Posted On:- 2026-11-26




3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

एमसीबी (वीएनएस)।  जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह का माहौल है। शासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में की गई बेहतर व्यवस्थाओं और सरल टोकन प्रक्रिया से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिल रही है। इसी कड़ी में ग्राम कोड़ा निवासी किसान हीरा सिंह अपनी 40 क्विंटल धान की उपज लेकर कोड़ा धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने ऑफलाइन टोकन सुविधा एवं खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। किसान हीरा सिंह ने ऑफलाइन माध्यम से टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज खरीदी केंद्र पहुंचाई। इस सुविधा से किसानों को धान विक्रय में आसानी हो रही है। उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, व्यवस्थित तौल एवं किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो रही है। वहीं, शासन द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है। इस दर के अनुसार हीरा सिंह की 40 क्विंटल धान की उपज का कुल मूल्य एक लाख 24 हजार रुपये होगा।

किसान हीरा सिंह ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था, ऑफलाइन टोकन सुविधा तथा किसानों के हित में लिए जा रहे निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी पहल से धान बेचने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हुई है।



Related News
thumb

निहारिका बारिक ने धान खरीदी केंद्र बिरकोनी, तुमगांव, बेमचा, कोसरंगी...

छत्तीसगढ़ शासन की अपर मुख्य सचिव एवं महासमुंद जिले की प्रभारी सचिव निहारिका बारिक ने आज जिले के बिरकोनी, तुमगांव, बेमचा कोसरंगी धान खरीदी केन्द्रों ...


thumb

सेवा सेतु बना सुशासन का माध्यम, हेमंत कुमार को आवेदन के दिन ही मिला...

छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल आम नागरिकों को सरल, सहज, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बन रही है।


thumb

घर बैठे ऑनलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान रामलखन ने की खरीदी...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं उनकी उपज के सुव्यवस्थित उपार्जन के लिए की गई बेहतर व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव धान खरीदी केंद...


thumb

’जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की ज...

कभी परिवार की प्यास बुझाने पहाड़ी रास्तों से नाले और झरने से पानी लाना महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा था। मटमैले पानी को कई परतों से छानकर...


thumb

महापौर व कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का किया ...

महापौर मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव शहर के निर्माणाधीन स्टेशनपारा रेलवे अंडरब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रग...