मुंबई (वीएनएस)। भारत की सबसे बड़ी ओरिजिनल कंटेंट स्ट्रीमिंग सेवा प्राइम वीडियो ने आज देश की पसंदीदा कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ पंचायत सीज़न 5 का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है। सत्ता की नई कुर्सी और ड्रामे के नए दौर के साथ पंचायत अपने नए सीज़न के साथ एक बार फिर लौट आई है। इस बार दर्शकों को भावनाओं, दिल छू लेने वाले पलों और ग्रामीण भारत की बेबाक और अनोखी झलक का भरपूर मेल देखने को मिलने वाला है। इस सीज़न का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने बनाया है, वहीं इसकी कहानी चंदन कुमार ने लिखी है। इसका निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। पंचायत सीज़न 5 में एक बार फिर अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले कलाकारों की पूरी टोली नजर आएगी। इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैज़ल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक शामिल हैं। पंचायत सीज़न 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर, 2026 को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर से प्राइम वीडियो पर होगा।
https://youtu.be/36a-E7A35F8?si=I1O0G7TJuFGI5GWf
https://www.instagram.com/reel/DgFRzqsgcFq/?knvt=cjFjenI1bmZndWVt
पंचायत सीज़न 5 का ट्रेलर फुलेरा में शुरू हो रहे ड्रामे की एक मजेदार झलक दिखाता है, जहां अब कुर्सी किसी और के हाथ में आ गई है, लेकिन मुश्किलें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रधानजी (रघुबीर यादव) को गद्दी के बिना अपनी जिंदगी की नई परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में मुश्किल हो रही है, वहीं सचिवजी (जितेंद्र कुमार) अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं, दोस्ती और पंचायत की बदलती राजनीति के बीच संतुलन बनाने में लगे हैं। इसी बीच, रिंकी (संविका) के साथ उनकी प्रेम कहानी में ऐसा मोड़ आता है, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। जाने-पहचाने चेहरों, नई चुनौतियों और छोटे शहर के ढेर सारे ड्रामे के साथ फुलेरा एक बार फिर हंगामे के लिए तैयार है। क्या सचिवजी को आखिरकार अपना मनचाहा प्यार मिल पाएगा? और क्या नए प्रधानपति यह साबित कर पाएंगे कि वे फुलेरा की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं?
सीरीज़ के सह-निर्माता, सह-रचनाकार और निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने कहा, “चार सीज़न के दौरान पंचायत भारत की सबसे पसंदीदा सीरीज़ में से एक बन गई है। यह सफर इसलिए खास रहा है क्योंकि दर्शकों ने इसके किरदारों और फुलेरा की दुनिया को खूब प्यार दिया है। हर सीज़न में हमारी कोशिश रही है कि इस दुनिया को आगे बढ़ाया जाए, साथ ही सीरीज़ की असलियत और सादगी भी बरकरार रहे। हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह रही है कि कहानी में कुछ नया लाया जाए, लेकिन उसकी सादगी और सच्चाई को बनाए रखा जाए। प्राइम वीडियो के साथ हमारा लंबे समय से चला आ रहा सहयोग इस सफर का एक अहम हिस्सा रहा है। इसने हमें इस दुनिया को और बेहतर बनाने के लिए रचनात्मक आज़ादी दी है। मुझे इंतज़ार है कि दर्शक फुलेरा की इस नई कहानी को देखें और इसका आनंद लें।”
प्रसिद्ध गणितज्ञ और शिक्षक पद्मश्री सम्मानित आनंद कुमार इन दिनों जापान की यात्रा पर हैं। सुपर 30 के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में पहचान बनाने वाल...
अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न' में गेस्ट के तौर पर शिरकत की।
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में पुट्टपर्थी के प्रशांति निलयम स्थित साई कुलवंत हॉल में भगवान सत्य साईं बाबा की 101वीं जयंती पर आयोजित महिला दिवस समारोह...
नमित मल्होत्रा की रणबीर कपूर, रॉकिंग स्टार यश, साईं पल्लवी और रवि दुबे स्टारर रामायणम्, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाना जारी रखे हुए है
मशहूर गायिका माइली साइरस शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में अपने निजी आवास पर संगीतकार मैक्स मोरंडो से शादी र...