मुंबई (वीएनएस)। अभिनेत्री उर्मिला मतोंडकर हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न' में गेस्ट के तौर पर शिरकत की। शो में उन्होंने संगीत की विरासत और इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री को आकार देने वाले कलाकारों की सराहना की। शो में उर्मिला ने हिंदी सिनेमा से अपने पर्सनल कनेक्शन के बारे में बात की और बताया कि कैसे म्यूजिक पर्दे पर इमोशन्स और कहानियों को जिंदा करने में अहम भूमिका निभाता है।
उर्मिला ने कहा, इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न का हिस्सा बनना मेरे लिए काफी पर्सनल रहा है। हिंदी सिनेमा के जादू को करीब से देखने के बाद मैं जानती हूं कि म्यूजिक किसी फिल्म को कितनी गहराई से बदल सकता है, किसी पल को खास बना सकता है और कहानी खत्म होने के बाद भी लोगों के दिलों में बस सकता है।
अभिनेत्री ने गानों की महत्ता पर बात करते हुए कहा, कई बार कोई विजुल्स वो बात नहीं कह पाते हैं, जो आवाज कह जाती है। जैसे, किसी सीन में दुख, प्यार या खुशी दिखाया जा रहा हो लेकिन जब उस पर एक अच्छा गाना बजता है, तो वो फीलिंग सीधे दिल तक पहुंच जाती है। इसीलिए म्यूजिक हमारी फिल्मों का इतना जरूरी हिस्सा है और जब हम उन पुराने गायकों को फिर से स्टेज पर लौटते देखते हैं, तो अपनी पुरानी यादें ताजा करते हैं।
उन्होंने कहा, पुराने गायकों की आवाजें दर्शकों की यादों का हिस्सा रही हैं और उन्हें फिर से एक साथ देखना ऐसा लगा जैसे टैलेंट, म्यूजिक और इंडियन आइडल फैमिली का एक खूबसूरत रीयूनियन देख रही हूं।
रश्मिका मंदाना ने हाल ही में पुट्टपर्थी के प्रशांति निलयम स्थित साई कुलवंत हॉल में भगवान सत्य साईं बाबा की 101वीं जयंती पर आयोजित महिला दिवस समारोह...
नमित मल्होत्रा की रणबीर कपूर, रॉकिंग स्टार यश, साईं पल्लवी और रवि दुबे स्टारर रामायणम्, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाना जारी रखे हुए है
मशहूर गायिका माइली साइरस शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स में अपने निजी आवास पर संगीतकार मैक्स मोरंडो से शादी र...
अभिनेत्री साई पल्लवी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'ओम: चैप्टर 1-उधिराम : द ब्लड वुड' में आईपीएस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या पहली बार एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के आगामी शो 'दिल की बेवफाइयां' में गौरव खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।